गृहमंत्री ने किया बाघदड़ा नेचर पार्क में केम्पिंग साइट एवं केफेटेरिया का उद्घाटन
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को उदयपुर के बाघदड़ा नेचर पार्क में ’’ग्रीनिंग उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ एवं नवनिर्मित कैम्पिंग साईट व केफेटेरिया का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.आर.देवासी, मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू, राहुल भटनागर, […]
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने शुक्रवार को उदयपुर के बाघदड़ा नेचर पार्क में ’’ग्रीनिंग उदयपुर’’ कार्यक्रम के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्य का शुभारंभ एवं नवनिर्मित कैम्पिंग साईट व केफेटेरिया का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सी.आर.देवासी, मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू, राहुल भटनागर, उप वन संरक्षक ओ.पी.शर्मा, आर.के.जैन, हरिणी वी सहित विभाग के शैतान सिंह देवड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कटारिया ने कहा कि शहर के सटा हुआ संरक्षित वन क्षेत्र होने से यहां पर पर्यटन की काफी संभावना है। कैम्पिंग साइट एवं केफेटेरिया बन जाने से विशेषकर विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने पर्यटकों की यहां तक पहुंच के लिए यातायात की सुविधा की आवश्यकता जताई।
उन्होंने ग्रीनिंग उदयपुर कार्यक्रम को शहर के सौंदर्यीकरण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की बात कही और पर्यावरण के क्षेत्र में शहर में नये पर्यटन स्थलों को विकसित करने की आवश्यकता जताई। श्री कटारिया ने इस मौके पर पार्क में लगभग 10 फीट ऊंचाई का बरगद का पेड़ भी लगाया। इस अवसर पर उन्होंने बाघदड़ा नेचर पार्क से संबंधी जानकारी पर आधारित ब्राॅशर का भी विमोचन किया।
उप वन संरक्षक (वन्यजीव) ने बताया कि ग्रीनिंग उदयपुर कार्यक्रम के तहत बाघदड़ा नेचर पार्क में एक हजार बड़ी साईज के पेड रोपित किये जा रहे है।नवनिर्मित कैम्पिंग साईट के संचालन होने से पारिस्थितिकीय पर्यटकों एव प्रकृतिपे्रमियों को एक रोमांचकारी पर्यटक स्थल उपलब्ध हो सकेगा साथ ही पर्यटक रात्रि में बाघदर्रा के सुरम्य जंगलों के बीच में रात्रि विश्राम कर सकेंगे। जहां पर वे वन्यप्राणियों के स्वच्छंद विचरण को उनके प्राकृतिक आवास में निहार सकेंगे। केम्पिंग साईट के नजदीक ही स्थापित की गई रोमांचकारी एव साहसिक रिक्रिएशनल एक्टीविटीज का पर्यटक भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बाघदड़ा नेचरपार्क में पर्यटकों को खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से केफेटेरिया का निर्माण किया गया है।