गृहमंत्री ने हरी झण्डी दिखा शहादत को सलाम करने वालों को किया रवाना
मुख्यमंत्री की पहल पर 14 अगस्त को जैसलमेर में आयोजित होने वाले ‘शहादत को सलाम‘ मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने हेतु उदयपुर से 45 सदस्यीय दल को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सोमवार को नगर निगम प्रांगण से हरी झण्डी दिखा रवाना किया। इस मौके पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस अनूठी पहल पर लगभग साढ़े पांच लाख लोग एक साथ 700 किमी लम्बी मानव श्रृंखला बनाकर बाॅर्डर पर रहने वाले सैनिकों को बधाई देंगे और उनकी हौंसला अफजाई करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस से एक दिन पूर्व इस प्रकार का आयोजन कर शहीदों को श्रृद्धांजलि देना गौरव व गर्व की बात है।
इस अवसर पर कलक्टर श्री मल्लिक ने बस रवाना होने से पूर्व कार्यक्रम में भाग लेने वाले सदस्यों से चर्चा की एवं उन्हें इस आयोजन में भाग लेने की बधाई दी।
जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया दल 14 अगस्त को वहां पर मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भाग लेगा। इसके पश्चात सांयकाल यह बस उदयपुर लौटने के लिए रवाना हो जाएगी।