स्वाधीनता दिवस समारोह में गृहमंत्री करेंगे ध्वजारोहण

72वे स्वाधीनता दिवस का सम्भाग स्तरीय समारोह बुधवार 15 अगस्त को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम पर धूमधाम से मनाया जाएगा।

 | 

स्वाधीनता दिवस समारोह में गृहमंत्री करेंगे ध्वजारोहण72वे स्वाधीनता दिवस का सम्भाग स्तरीय समारोह बुधवार 15 अगस्त को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम पर धूमधाम से मनाया जाएगा।

जिला कलक्टर बिष्णुचरण मल्लिक ने बताया कि मुख्य समारोह 15 अगस्त की सुबह 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीयगान से शुरू होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण व मार्चपास्ट की सलामी लेंगे। 9.30 बजे माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन, 9.40 बजे मुख्य अतिथि के हाथों उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्रों का वितरण होगा।

Click here to Download the UT App

व्यायाम एवम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण

समारोह में शहर के विद्यालयी छात्र-छात्राओं की ओर से व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद राष्ट्रगान से समारोह का समापन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News