होम साइंस कॉलेज ने स्वच्छता पखवाडा मनाया
आज 27.9.18 को गोगुन्दा के गावं मजाम में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविध्यालय के अखिल भारतीय अनुसन्धान परियोजना - गृह विज्ञान के वैज्ञानिकों ने स्वच्छता पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित करके महि

आज 27.9.18 को गोगुन्दा के गावं मजाम में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविध्यालय के अखिल भारतीय अनुसन्धान परियोजना – गृह विज्ञान के वैज्ञानिकों ने स्वच्छता पखवाडा के तहत कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं व बच्चों को सफाई के महत्व को बताया।
कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में डॉ गायत्री तिवारी ने बताते हुए कहा की मन की स्वच्छता भी करें। डॉ विशाखा बंसल ने पानी की स्वच्छता, पानी स्वच्छ करने के तरीके व जल जनित बिमारियों के बारे में बताया। डॉ हेमू राठौड ने घर व आसपास की स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों में मंदिर परिसर की सफाई की व स्वच्छता रखने की शपथ ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रश्नोतरी का आयोजन किया गया व सही जवाब वाले प्रतिभागियों को इनाम द्वारा प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेह, लतिका, कुसुम, अर्पिता, पूर्वा व शशि चतुर ने सहयोग दिया।
