राजस्थान विद्यापीठ के होम्योपेथिक कॉलेज का वार्षिकोत्सव
राजस्थान विद्यापीठ के संगठक होम्योपेथी कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
राजस्थान विद्यापीठ के संगठक होम्योपेथी कॉलेज में मंगलवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
प्राचार्य डॉ राजन सूद ने बताया कि एनुअल फंक्षन के मुख्य अतिथि कुलाधिपति प्रो भवानीषंकर गर्ग थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत ने की। इस अवसर पर कुलाधिपति ने सभी विद्यार्थियों से आहृवान किया है कि वे अपने जीवन में अनुषासन बनाएं रखे तथा विद्यापीठ से जो ज्ञान अर्जित किया है, उसे सामूहिक हित में लगाने का प्रयास करें। वहीं कुलपति प्रो एसएस सारंगदेवोत ने सभी स्टूडेंटृस को अपने कॅरियर के साथ अपने देश एवं समाज के हित में भी सोचने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस से इश वंदना की; उसके बाद लोक संस्कति पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इसमें एक तरफ राजस्थानी तो दूसरी तरफ भांगडा देखने को मिला। कार्यक्रम के अगले चरण में हनी सिंह के ताबडतोड म्यूजिक पर स्टूडेंटृस थिरके। उसके बाद लूंगी डांस, दिल पानी पानी आदि नए व रीमिक्स गानों पर प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों का समापन ग्रुप डांस से हुआ।
देर रात सभी विद्यार्थियों आदि ने रात्रिभोज का लुत्फ उठाया।
प्रेस नोट