विद्यापीठ के होम्योपैथी कॉलेज का पुरस्कार वितरण समारोह

जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव नगर निगम के सुखाडिय़ा रंगमंच पर धूमधाम से मनाया गया

 | 

विद्यापीठ के होम्योपैथी कॉलेज का पुरस्कार वितरण समारोह

जर्नादनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के संघटक होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव नगर निगम के सुखाडिय़ा रंगमंच पर धूमधाम से मनाया गया।

राजस्थानी, पंजाबी, फ्यूजन और रीमिक्स नगमों पर देर शाम तक प्रस्तुतियां का दौर जारी रहा। कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने भी शिरकत की। वार्षिकोत्सव में ग्रुप डांस, मिमिक्री, वन एक्ट प्ले आदि आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सह शैक्षणिक गतिविधियां काफी अनिवार्य होती है। इससे उनका सर्वांगिण विकास होता है।

अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभाकमनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान को एकत्रित करके नहीं रखें, बल्कि इसे सार्वजनिक हित के रूप में इस्तेमाल करें।

विद्यापीठ के होम्योपैथी कॉलेज का पुरस्कार वितरण समारोह

विशिष्ट अतिथि डॉ अमर सिंह चौधरी ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि को मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। साथ ही उन्हें मानसिक दबाव से भी निजात मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष पर्यंत जो भी सीखा उसका बेहतर इस्तेमाल करें।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ललित पांडेय ने बताय कि वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले सुबह साढ़े दस बजे से रंगमंच पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इसमें वर्ष पर्यंत चली गैर शैक्षणिक गतिविधियों जैसे एकल व युगल नृत्य, गायन, रंगोली, मेहंदी, वन एक्ट प्ले, ऑन स्पॉट पेंटिंग सहित खेलकूद गतिविधियों में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

विद्यापीठ के होम्योपैथी कॉलेज का पुरस्कार वितरण समारोह

मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर रजनी डांगी तथा एमबीए के निदेशक प्रो. एनएस राव थे। इस अवसर पर डॉ. अमिय गोस्वामी, डॉ. अजीता रानी, डॉ. लीली जैन, डॉ. निवेदिता पटनायक, डॉ. नवीन कुमार, संतोष लांबा, सुनील धाकड़, डॉ. राजकुमारी जैन, डॉ. एजाज हुसैन, श्रवण शर्मा, मनोज रायल, प्रकाश धाकड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News