होम्योपैथी डाक्टरों का मौन धरना
उदयपुर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आज वेतन वृद्धि की समस्या को लेकर कलेक्ट्री के आगे मौन धरना दिया। राजस्थान आयुष चिकित्सक महासंघ के बेनर तले सभी आयुष चिकित्सकों ने दिनभर मुँह पर मास्क लगाकर विरोध जताया।

जानकारी अनुसार भारत सरकार के “सबको स्वास्थ्य” उपलब्ध करने की तर्ज पर भारतीय चिकित्सा पद्धतियों एवं होप्योपैथिक डाक्टर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
आयुष डाक्टरों की इन सेवाओं के बावजूद भी राज्य में सेवारत एलोपैथी चिकित्सकों से कम वेतन व पदोन्नति के अवसर दिए जा रहे हैं।
आयुर्वेदिक डाक्टर शोभालाल ओदिच्य ने बताया कि पिछले 3 दिनों से सभी काली पट्टी बंधकर विरोध जता रहे थे, आज कलेक्ट्री के सामने भी बिन बोले अपनी बात आला-कमान तक पहुँचने का प्रयास किया गया है।