नए लुक में इन फीचर्स के साथ जल्द आ सकती है Honda Elevate Facelift, जाने कितनी होगी कीमत?
Udaipur Times, Honda Elevate Facelift, Automobile News : आजकल गाड़ियों में हर कंपनी बहुत सारे तगड़े दे रही है, जिससे ग्राहकों को पूरी सुविधा मिल सके। आए दिन कोई न कोई गाड़ी मार्केट में लॉन्च हो रही है जिसके चलते अब हर कंपनी में कंपीटीशन बढ़ गया है, जिसके चलते हर कंपनी अपने नये कारों के माडल में नये नये फीचर्स लाने के लिए दिन रात कड़ी मेहनत कर रही है ताकि ए ज्यादा से ज्यादा गाड़ियों को बेच सके और अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा दे सकें। Honda Elevate Facelift
भारत में जल्द ही Honda City का नया मॉडल Facelift लॉन्च होने वाला है। जल्द ये कार दूसरी नई गाड़ियों का मुकाबला कर सके इसके लिए इस कार में कई सारे फीचर्स मिलेंगे जैसे 360-डिग्री कैमरा, नए अलॉय व्लील्स, नया लाइट्स पैकेज और एक नया फ्रंट लुक। इन बदलावों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि Elevate Facelift में क्या-क्या मिल सकता है।
डिजाइन
Elevate अब जापान की इस कार निर्माता कंपनी के नए डिजाइन स्टाइल पर आधारित होगी जो पायलट, CR-V और ZR-V जैसी गाड़ियों में ही देखने को मिलता है। इस नए डिजाइन में कई सारी खूबियां शामिल हैं जैसे- पहले से काफी बड़ा दिखने वाला अगला और पिछला हिस्सा (Overhangs), ब्लैक-आउट ग्रिल, ब्लैक कलर्ड व्हील्स, पहले से पतली हेडलाइट्स और कनेक्टेड टेललाइट्स। Honda Elevate Facelift
नए फीचर्स
इसमें बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होने की उम्मीद है। ऐसा भी माना जा रहा है कि Honda अपने ADAS पैकेज को अपडेट करेगी जिसमें रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट, और ज्यादा बेहतर ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
इसके अलावा, City के मुकाबले Elevate के ऊंचे लेवल को देखते हुए, इसमें पावर्ड ड्राइवर सीट और एंबिएंट लाइटिंग मिलने की भी उम्मीद है। Honda Elevate Facelift
हाइब्रिड इंजन
जब Honda ने 2023 में Elevate को लॉन्च किया था तब उसने संकेत दिया था कि 2027 तक Elevate के साइज की एक EV आएगी। लेकिन जब Honda अपनी EV योजनाओं से पीछे हट रही है और भारत को 0 Alpha EV का अपना वर्जन मिल रहा है और ऐसे में हाइब्रिड एलिवेड Honda के लिए नए रास्ते खोल सकती है।
इंजन और पावर
इस कार में उसी 1.5 लीटर हाइब्रिड इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जो City e:HEV में मिलता है। Honda Elevate Facelift यह कार Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris और Kia Seltos के आने वाले हाइब्रिड मॉडल्स को मुकाबला करेगी। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें यह 11 लाख से 17 लाख रुपए के बीच हो सकता है।
