होंडा ने कसी कमर! अब भारतीय मार्केट में जल्द लाएगी ये 5 धांसू कारें, जाने फीचर्स की डिटेल्स

 | 

Udaipur Times, Automobile News : भारतीय कार दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय मार्केट में जल्द ही दिग्गज कार निर्माता कंपनी होंडा कंपनी अपनी नई धांसू कारें लाने जा रही है। कंपनी भारतीय ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर कई नई गाड़ियां लाने की तैयार कर रही है। आने वाले दिनों में होंडा कंपनी एक से बढ़कर एक 5 नई कारें बाजार में लाने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इनमें सेडान से लेकर हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं भारतीय मार्केट में एंट्री करने जा रही ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड होंडा कारों के बारे में विस्तार से। Automobile News

होंडा सिटी फेसलिफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार, होंडा अपनी सबसे पॉपुलर सेडान कार 'सिटी' का दूसरा बड़ा फेसलिफ्ट मॉडल इसी महीने 22 मई को लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद से कहीं ज्यादा बदलावों के साथ आ रही इस नई कार का पूरा फ्रंट लुक बदला हुआ नजर आएगा। इसमें बहुत स्लीक और शार्प हेडलाइट्स, नया बंपर और नई ग्रिल मिलेगी। Automobile News

जानकारी के मुताबिक, इस कार में होंडा का लोगो अब ग्रिल पर न होकर बोनट पर दिखाई देगा। गाड़ी में नए 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और अंदर वेंटिलेटेड सीटों जैसे कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं होगा। Automobile News

'होंडा ZR-V' की एंट्री

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरी ओर 22 मई को नई सिटी के साथ ही होंडा अपनी एक और बेहतरीन ग्लोबल एसयूवी 'ZR-V' को भी भारत में लॉन्च करेगी। यह एक प्रीमियम सी-सेगमेंट एसयूवी (C-SUV) है, जिसे सीधे जापान से पूरी तरह बनी-बनाई कार (CBU) के रूप में भारत आयात किया जाएगा। Automobile News

जानकारी के मुताबिक, भारत में इसका केवल पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल ही पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो मिलकर शानदार परफॉर्मेंस देंगे।

या फेसलिफ्ट

भारतीय मार्केट में धूम मचा रही होंडा एलीवेट को भी कंपनी इसी साल की तीसरी तिमाही में एक नया अपडेट देने जा रही है। इस नई एलीवेट फेसलिफ्ट में नए डिजाइन के बंपर, बदली हुई हेडलाइट्स और टेललाइट्स के साथ-साथ एकदम नए 17-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे। कार के केबिन को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाया जाएगा।

इलेक्ट्रिक SUV

मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट में कदम रखते हुए होंडा साल 2027 की शुरुआत में अपनी पहली मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करेगी। यह कार कंपनी के 'α कॉन्सेप्ट' पर बेस्ड होगी। इसे पिछले साल जापान मोबिलिटी शो में दिखाया गया था। मार्केट में आते ही इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और मारुति की ई-विटारा जैसी कारों से होगा। Automobile News

बजट SUV

जानकारी के मुताबिक, छोटे साइज की ऊंची गाड़ियां पसंद करने वालों के लिए होंडा साल 2028 में एक बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लेकर आ रही है। बता दें कि 4-मीटर से छोटी यह एसयूवी सीधे तौर पर टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी पॉपुलर कारों को टक्कर देगी। कंपनी ने अभी तक इसके नाम या फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि साल 2028 से इस सेगमेंट में होंडा के नए प्रोडक्ट्स की लाइन लग जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News