होण्डा का नया स्कूटर ग्राज़िया लाॅन्च

होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाये गये 125 सीसी के नये स्कूटर ग्राज़िया को अधिकृत विक्रेता लेकसिटी होण्डा के शोरूम पर शो

 | 
होण्डा का नया स्कूटर ग्राज़िया लाॅन्च

होण्डा मोटरसाईकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाये गये 125 सीसी के नये स्कूटर ग्राज़िया को अधिकृत विक्रेता लेकसिटी होण्डा के शोरूम पर शोरूम निदेशक वरूण मुर्डिया, कम्पनी के जोनल इन्चार्ज राजीवसिंह तथा उदयपुर एरिया इन्चार्ज नवनीत कौशल ने एक समारोह में शहरवासियों के लिये लाॅन्च किया।

इस अवसर पर वरूण मुर्डिया ने बताया कि यह स्कूटर 6 आकर्षक नये रंगों एवं 3 अलग-अलग माॅडल में उपलब्ध है। यह स्कूटर अपने आकर्षक डिजाईन, एलईडी हेड लाईट, फूली डिजिटल मीटर, ग्लो बाॅक्स, ब्लैक अलाॅय व्हील, सीट आॅपनिंग स्वीच जैसे फीचर्स के साथ कम्पनी ने इसे बाजार में उतारा है। इस अवसर पर 5 ग्राहकों को डिलीवरी दी गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News