अनुसूचित क्षेत्र की 198 जनजाति प्रतिभाओं का सम्मान समारोह
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री नन्दलाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी बाहुल्य जनजाति क्षेत्र की प्रतिभाओं को तलाश कर आगे बढाने के प्रयास कर रही है और इसके लिये शीघ्र ही अनुसूचित क्षेत्र के सभी जिलों में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर हाथो-हाथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जाएंगे । इसके लिये अनुसूचित क्षेत्र के सभी जिलों में स्कील डवलपमेंट सेन्टर खोले जाएंगे ।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री नन्दलाल मीणा ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी बाहुल्य जनजाति क्षेत्र की प्रतिभाओं को तलाश कर आगे बढाने के प्रयास कर रही है और इसके लिये शीघ्र ही अनुसूचित क्षेत्र के सभी जिलों में नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर हाथो-हाथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराये जाएंगे । इसके लिये अनुसूचित क्षेत्र के सभी जिलों में स्कील डवलपमेंट सेन्टर खोले जाएंगे ।
श्री मीणा शनिवार को जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के तत्वाधान में माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सुखा$िड$या विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पद से सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बालक-बालिकाओं में प्रतिभाओं एवं हुनर की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें ढुढ कर तराशने की ।
उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धी अर्जित करने वाली प्रतिभाओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सम्मान लेने वाली सभी प्रतिभाएं गांव-ढाणी में जाकर अन्य को भी जागृत करें । उन्होंने युवा पीढी का आव्हान किया की वे संस्कारित बने और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं ।
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आदिवासी क्षेत्र में जलाशयों एवं तालाबों की कमी नहीं है ऐसे में कम पढे लिखे बेरोजगारों एवं नवयुवकों को मत्स्यापालन का गहन प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जा सकता है । उन्होंने कहा कि मोटे अनुमान के अनुसार मत्स्यापालन के क्षेत्र में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्म निर्भर बनाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि जनजाति बाहुल्य क्षेत्र के विकास में सभी आयुवर्ग के लोगों की भागीदारी हो, इसके सुज्ञाव भी आमंत्रित किये गये है । उन्होंने कहा कि जनजाति वर्ग के उत्थान के लिये गठित जनजाति परामर्शदात्री समिति की बैठक अगले माह जयपुर में आयोजित की जा रही है जिसमें सभी क्षेत्र की बेहतरी के सुझाव प्रेषित कर सकते है ।
198 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-
समारोह में मुख्य अतिथि ने कुल 198 प्रतिभाओं को सम्मानित किया । इनमें पीएच.डी उपाधि प्राप्त करने वाले 7, आरएएस/आरटीएस में चयनित 3, अन्य राजपत्रित सेवाओं में 18, केन्द्रीय एवं अन्य प्रतिष्ठित सेवा में चयनित 3, 51 का पीएमटी में चयन, खेलों में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु 25, आईआईटी-जेईई में चयनित 10 प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह, प्रमाणपत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की । स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली क्रमश: 18 एवं 13 प्रतिभाओं, पीएमटी में चयनित 51, कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15, कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 35 को सम्मानित किया गया।
