कॉमर्स ओलम्पियाड विद्यार्थियो का सम्मान समारोह
सोजतिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से 4 नवम्बर को आयोजित संभाग स्तरीय कॉमर्स ओलम्पियाड परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियो को आज सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राषि और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया।

सोजतिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से 4 नवम्बर को आयोजित संभाग स्तरीय कॉमर्स ओलम्पियाड परीक्षा में सफल रहे विद्यार्थियो को आज सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राषि और स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया। सोजतिया क्लासेज के रणजीत सिंह सोजतिया ने ओलम्पियाड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या गोयल, द्वितीय स्थान पर रहे रूकसाना खाखरवाला एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सुरभी सोमानी को क्रमश दस हजार रूपये एवं शत प्रतिशत छात्रवृति, पांच हजार एवं तीन हजार का नकद पुरस्कार एवं 75 प्रतिशत तथा 50 प्रतिशत छात्रवृति एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सोजतिया क्लासेज के निर्देशक सी.ए. राहुल बड़ाला ने बताया कि इस पर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मयूरिका दाखानी, द्वितीय स्थान पर मनिला वारा एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अली अजगर कागजी को तीन हजार, दो हजार एवं एक हजार रूपये का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सम्मान समारोह में उदयपुर संभाग के डूंगरपुर,बांसवाड़ा,चित्तौड़गढ़ एवं राजसमन्द के स्कूलों में विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे 500 विद्यार्थियों को 50, 30 और 20 प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ -साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पेसिफिक युनिवर्सिटी के परीक्षा नियत्रंक डॉ. एस.एल. मेनारिया, पीआईएमटी डॉयरेक्टर प्रो. के.के. दवे एवं पेसिफिक पोलोटेक्निक कॉलेज के डॉयरेक्टर प्रो.मुकेष श्रीमाली ने भी अपने विचार रखे और सोजतिया ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं पेसिफिक युनिवर्सिटी के इस साझे प्रयास की सराहना की।