श्री बीसा हुमड़ जैन समाज के वरिष्ठ जन एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह

 | 
 बुजुर्गो की छत्र-छाया में आगे बढ़ता है समाज

उदयपुर। श्री बीसा हुमड़ जैन समाज की ओर से तेलीवाड़ा स्थित हुमड़ भवन में वरिष्ठजन एवं प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह के साथ सामूहिक ढूंढोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर बीसा हुमड जैन समाज के पंच जनकराज जीसोनी, आदेश्वरलाल दोशी, अरविन्द गडि़या, जम्बूकुमार कोटडिया, सज्जनलाल डावड़ा,  आनंदीलाल डावड़ा, नजर सिंह कोटडिया तथा शंभू लाल दोषी थे। 

अतिथियों का कहना था कि कोई भी समाज आगे तब तक नहीं बढ़ सकता है जब तक उस समाज में वरिष्ठजनों की उपस्थिति नहीं हो। बुजुर्गो की छत्र छाया में समाज प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता है। जीवन में वरिष्ठजनों द्वारा अर्जित किये गये अनुभवों का लाभ समाज को मिलता है। 

होली मिलन समारोह के अवसर पर आयोजित वरिष्ठजन सम्मान समारोह में समाज के 75 वर्ष पार 7 महिला-पुरूषों को उपरना ओढ़़ाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

ये वरिष्ठजन हुए सम्मानित - मोतीलाल जी मिण्डा, चेतन लाल जी दोषी, नरेंद्र पाल जी कोटडिया, किरण जी डोटिया, पदमा जी गडिया, पदमा बाई कोटडिया एवं राजकुमारी जी मिंडा सहित 7 जनों को सम्मानित किया गया।

श्री बीसा हुमड़ समाज के सचिव अरविंद गडिया ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर प्रोफेशनल परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाने वाले समाज के 200 बच्चों को भी पारितोषिक प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। उक्त दोनों कार्यक्रम पिछले 35 वर्षो से निरन्तर आयोजित किये जा रहे है। 

श्री बीसा हुमड़ जैन समाज के द्वारा  शाम को हुमड़ भवन में ही सामूहिक ढूंढोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 5 नौनिहालों की ढूंढ की गई। कार्यक्रम का संचालन चंद्रप्रकाश कारवा एवं हिना सेठ द्वारा किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News