स्वतंत्रता सेनानियों व दिवंगत सेनानियों के आश्रितों का घर जाकर सम्मान

गणतंत्र दिवस 2022

 | 
gantantr diwas 2022

उदयपुर 21 जनवरी 2022 । जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन की ओर से जिले के स्वतंत्रता सेनानियों एवं दिवंगत सेनानियों के आश्रितों का सम्मान घर पर जाकर किया गया।

कोरोना महामारी को देखते हुए वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन की ओर से इस बार भी स्वतंत्रता सेनानियों एवं दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को घर पर जाकर ही यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। 

प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सुरेश नाहर व रीडर भारत सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी ललित मोहन शर्मा व मनोहरलाल औदिच्य तथा दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों में दिवंगत सेनानी वीरेन्द्र सिंह की पत्नी श्रीमती गीता देवी चौधरी और स्व.मोहनलाल पगारिया की पत्नी श्रीमती कमला पगारिया को शॉल ओढ़ाकर तथा श्रीफल भेंटकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News