एमजी में मेधावी छात्राओं का सम्मान
राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में महिंद्रा फाइनेंस की ओर से छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसके तहत महिंद्रा फाइनेंस के चीफ सर्कल हेड दर्शित नानावटी तथा सचिन हंस ने कंपनी की ओर से 60 छात्राओं को साढ़े सात लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा स्नातक स्तर पर 10,000 तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 25,000 का चैक तथा प्रमाण-पत्र प्रत्येक छात्रा को प्रदान किए गये।

इस अवसर पर श्री नानावटी ने कहा कि ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत सामाजिक दायित्व निभाते हुए महिंद्रा फाइनेंस ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया है और यह क्रम आगे भी चलता रहेगा साथ ही उन्होंने भविष्य में रोजगार प्रदान करने के लिए कंपनी की ओर से छात्राओं को भरोसा दिलाया।
रीज़नल एच.आर. मैनेजर अंकुर चतुर्वेदी को उनके अथक प्रयासों से इस प्रक्रिया की पूर्णता हेतु महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ऋतु मथारु, युवा विकास केंद्र प्रभारी डॉ. प्रियंवदा सौरल व युवा कौशल विकास समन्वयक डॉ. शशि सांचीहर द्वारा सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. ऋतु मथारू ने सम्मानित छात्राओं को बधाई व महिंद्रा फाइनेंस को आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं की अकादमी क्षमता को परखते हुए कंपनी की ओर से जो राशि प्रोत्साहन स्वरुप प्रदान की गई है, उससे निश्चित रूप से छात्राएं भविष्य में अपने सामर्थ्य को और अधिक सिद्ध करके करने के लिए प्रेरित होंगी।
युवा विकास केंद्र समन्वयक डॉ. प्रियंवदा सौरल ने केंद्र के तत्वावधान में संचालित रोजगारपरक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं की जानकारी प्रदान करते हुए महिंद्रा फाइनेंस की इस अर्थिक पहल तथा सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शशि देपाल ने किया एवं डॉ सोफिया आई हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal