स्थापना दिवस पर हुआ पूर्वाध्यक्षों का सम्मान

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने कल रोटरी बजाज भवन में अपना 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी पूर्वाध्यक्षों का सम्मान किया गया।

 | 

स्थापना दिवस पर हुआ पूर्वाध्यक्षों का सम्मान

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने कल रोटरी बजाज भवन में अपना 38वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब के सभी पूर्वाध्यक्षों का सम्मान किया गया।

क्लब अध्यक्ष शकुन्तला धाकड़ ने इनरव्हील क्लब के चार्टर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पूर्वाध्यक्षों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष इन्द्रा बोरडिय़ा, अरूणा जावरिया, पुष्पा सेठ, प्रेमा छाजेड़, विजयलक्ष्मी बंसल, सरला बांठिया, आशा खतूरिया, कान्ता जोधावत, शीला तलेसरा, उषा नागौरी, सीता पारीख, सुरजीत कौर छाबड़ा, कुसुम राठी, आभा स्वरूप एवं आशा तलेसरा को पुष्प-पुँज एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News