Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) ने खुद को गोली मार ली।
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) गांव मोखरा में अपने घर गए थे। ASI ने बेड पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी। चेन से बंधी रिवॉल्वर बेड पर मिली।
जानकारी के मुताबिक, गोली की आवाज सुनकर परिजन तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। लेकिन अभी कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है। अभी तक घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक गांव मोखरा के चंद्र कुमार के बेटा प्रदीप साल 2003 में कमांडो बैच में भर्ती हुए थे। काफी समय से पर्सनल सिक्योरिटी में काम कर कर रहे थे।
जैसा की बताया जा रहा है की बुधवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद गांव मोखरा में घर पर लौटे। बताया जा रहा है कि घर की छत पर बने कमरे में अकेले बैठे हुए थे। कमरे में बेड लगा हुआ है। अकसर सोने के लिए इसी कमरे का इस्तेमाल करते थे।
रात को करीब 9 बजे कमरे से गोली चलने की आवाज आई। घबराकर परिजन ऊपर गए तो प्रदीप लहूलुहान हालत में मिला।
परिजन तुरंत प्रदीप को लेकर रोहतक के काएनोस अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।