हरियाणा में बीच बाजार भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार डंपर ने 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कुचला

 | 
हरियाणा में बीच बाजार भीषण सड़क हादसा ! तेज रफ्तार डंपर ने 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कुचला

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार को फरीदाबाद में बीच बाजार तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 2 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भीषण टक्कर मार दी। जानकारी के मुतबबिक इस घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। टक्कर के बाद उनकी बाइक डंपर में फंस गई, जबकि दोनों पुलिस कर्मी सड़क पर जा गिरे।

मिली जानकारी के अनुसार इसके बाद डंपर एक पुलिसकर्मी को कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। दूसरा पुलिस कर्मी भी उसके चपेट में आ गया। बाइक भी काफी दूर तक डंपर में ही फंसकर घिसटती चली गई। इस भीषण हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों पुलिस कर्मियों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान नवीन (24) और अभिषेक (26) के रूप में हुई। नवीन भिवानी और अभिषेक तोशाम का रहने वाला था। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। डंपर ड्राइवर के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News