पशु मेले में पहुंचा 2 ऑडी कार से भी महंगा घोड़ा, आने वाले समय में इतनी बढ़ जाएगी कीमत ?

 | 
पशु मेले में पहुंचा 2 ऑडी कार से भी महंगा घोड़ा, आने वाले समय में इतनी बढ़ जाएगी कीमत ?

Udaipur Times, Ballia Dadri Mela: बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में 5 साल बाद पशु मेला शुरू हुआ है। कोरोना काल के बाद से बलिया में लगने वाला ऐतिहासिक और पौराणिक ददरी मेला जिसे भृगु मुनि ने अपने शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर शुरू किया था, यहाँ पशु मेला पिछले लम्बे समय से बंद था।  लेकिन इस बार पशुधन का कदम बढ़ते ही बलिया की धरती गुलजार हुई है। जानकारी के मुताबिक, एक खास घोड़ा इस पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसकी कीमत सुन आपके होश उड़ जाएंगे। बताया जा रहा है की इस घोड़े की कीमत करोड़ों में है। 

मिली जानकारी के अनुसार,  घोड़ा प्रेमी रामेश्वर यादव ने कहा कि, वह अभी बलिया के ऐतिहासिक और पौराणिक ददरी मेले के पशु मेले में आए हुए हैं, जो पशु मेला लगभग 5 साल बाद लगा है। यह शिवपुर दियर ब्यासी बलिया से अपने खास घोड़े को लेकर आए हुए हैं, जो इस पूरे मेले में अकेले आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया की यह घोड़ा 40 साल से रखे हैं।  फिलहाल इनके पास 40 घोड़े हैं. इनको घोड़ो से बहुत प्रेम है। यह पंजाब, पुष्कर और मुक्तसर जैसे दूर- दूर से घोड़े लाते हैं। 

इस घोड़े की सबसे बड़ी खासियत इसकी हाइट है और हाइट का ही मोल है। यह घोड़ा अभी सब्जा नाकंद है। इसका उम्र बहुत कम है, यह अभी दाता हुआ भी नहीं है। अभी फिलहाल इसका हाइट 65 इंच है , जो अभी बढ़ेगा। इसके अलावा, यह घास, गेहूं और चोकर खाता है, जो आप डालिएगा भूसा खाता है। यह पंजाबी स्पेशल मारवाड़ी नस्ल है। उसका कीमत सुन आपके होश उड़ सकते हैं। जी हां इसकी कीमत 1.5 यानि डेढ़ करोड़ रुपए है। अभी जितना ऊंचा होगा, इसका दाम बढ़ता जाएगा।  

जानकारी के मुताबिक, यह आने वाले समय में 5 करोड़ का घोड़ा होगा। इससे महंगा घोड़ा अभी मेला में नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि, अरे यह शौक का चीज है भाई, इसी से तो रुतबा है। इसमें कुछ मिलता नहीं है उल्टे घर से खिलना पड़ता हैं।  हां नाम होता हैं कि रामेश्वर यादव डेढ़ करोड़ का घोड़ा लिया है।  उन्होंने कहा कि, इसका दाम एकदम फिक्स है, कम नहीं होगा, अधिक हो सकता है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News