अस्पताल कर्मियो ने प्राचार्य को सौपा ज्ञापन
राष्ट्रीय ठेका मजदूर संघ, उदयपुर की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया।

राष्ट्रीय ठेका मजदूर संघ, उदयपुर की ओर से मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौपा गया।
प्राचार्य डॉ एस. के कौशिक को सौपे गये ज्ञापन मे बताया गया है कि वर्ष 2011-2012 मे राज्य सरकार के द्वारा ठेका श्रमिको की मांग पर 30 पदो की स्वीकृति हुई थी लेकिन उसकी भर्ती अब तक नही हुई है।
उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने 350 रिक्त पदो पर भर्ती हेतु मांग कर रखी है। इसके साथ ही ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियो को उम्र मे रियायत, न्युनतम शैक्षणिक योग्यता एवं उनके अनुभव को महत्व देते हुए भर्ती की जाएं।
ज्ञापन मे मांग की गई है कि रिक्त पदो पर जल्द ही भर्ती की स्वीकृति प्रदान की जाए। पुर्व मे स्वीकृत हुये पदो पर भी तुरन्त भर्ती की जाए।
