उदयपुर में 25 अगस्त को हॉस्पिटैलिटी जॉब फेयर, होटल-रिसॉर्ट कंपनियां करेंगी ऑन-द-स्पॉट भर्ती
होटल और पर्यटन क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका
Udaipur Times, Udaipur Job Fair 2026: 18 जुलाई 2026 । हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन उद्योग में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान होटलियर क्लब एवं रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त 2026 को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग में जॉब फेयर 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और पर्यटन क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी तथा योग्य अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। Udaipur Job Fair 2026
आयोजन समिति ने बताया कि जॉब फेयर में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े छात्र-छात्राएं, फ्रेशर्स और अनुभवी प्रोफेशनल्स भाग ले सकेंगे। मेले में प्रतिभागियों को देश-प्रदेश के प्रमुख होटल एवं पर्यटन संस्थानों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने तथा अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर तलाशने का सुनहरा मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपडेटेड बायोडाटा अवश्य लेकर आएं। Udaipur Job Fair 2026
जॉब फेयर की तिथि एवं आयोजन स्थल की घोषणा के अवसर पर रॉयल राजस्थान शेफ सोसाइटी के अध्यक्ष शेफ विमल धर, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. डॉ. मीरा माथुर, राजस्थान होटलियर क्लब के संस्थापक रजनीकांत शर्मा, संस्थापक सदस्य नरेंद्र मेहता एवं सुरेंद्र सिंह राठौड़, क्लब के अध्यक्ष करण सिंह चंपावत तथा उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। Udaipur Job Fair 2026
आयोजकों ने बताया कि इस जॉब फेयर का मुख्य उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी उद्योग को योग्य, प्रशिक्षित एवं कुशल मानव संसाधन उपलब्ध कराना तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है। उन्होंने उदयपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी इच्छुक युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस रोजगार मेले में भाग लेकर अपने करियर को नई दिशा देने की अपील की। Udaipur Job Fair 2026
