मेजबान कामर्स कॉलेज दूसरे दौर में।
विश्वविद्यालय वाणिज्य महाविद्यालय की मेजबानी में आयोजित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालयी फुटबॉल पुरूष प्रतियोगिता में मेजबान कॉलेज ने गत उपविजेता बी.एन.पी.जी. कॉलेज की ट्राई ब्रेकर में 5-2 से परास्त कर दूसरे दौर में प्रवेश किया ।

आयोजन सचिव डा. हेमराज सिंह चौधरी ने बताया की एम.बी. फुटबॉल ग्राउंड पर सुबह के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. शिव सिंह सांरगदेवोत कुलपति विद्यापीठ एवं विशिष्ठ अतिथि श्री जीवन सिंह हिरण पूर्व सचिव क्रीड़ा मण्डल एंव सम्मानीय अतिथि प्रो. विनोद अग्रवाल अध्यक्ष क्रीड़ा मण्डल एवं प्रभारी क्रीड़ा मण्डल डॉ. दीपेन्द्र सिंह चौहान थे। कॉमर्स कॉलेज में बी.एन.पी.जी. कॉलेज को आटर्स कॉलेज ने विद्यि महाविद्यालय को राजकीय महाविद्यालय चित्तोड़ ने राजकीय महाविद्यालय राजसंमद को परास्त किया ।