छत पर मौजूद पानी की टंकी से अब नहीं निकलेगा गरम पानी, जल्दी से करें ये आसान जुगाड़
Udaipur Times, Hindi News : देश में भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में सभी लोग खुद को ठंड रखना चाहते है, ऐसे में ठंडा पानी शरीर की गर्मी को शांत करने में कुछ मदद करता है। जिसके लिए लोग फ्रीज का प्रयोग कर लेते है, लेकिन उन लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है जिन के घरों में फ्रिज या अन्य पानी ठंड करने का सामान ना हो ऐसे में पानी पीने या अन्य कामों के लिए वे जैसे ही छत पर बनी पानी की टंकी की सहारा लेते है तो उसमे पानी खूब गरम आता है।
इस भीषण गर्मी में ऊपर रखी पानी की टंकी का पानी बहुत उबलता हुआ निकलता है, जिससे काफी समस्या होती है। आज हम आपको उस पानी की टंकी को गर्मी से बचाने और ठंडा पानी रखने से जुड़ी जानकारी देने वाले है।
भीषण गर्मी में टंकी का पानी काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में सभी लोग सोचते है की ऐसा कोई जुगाड़ हो जाए, जिससे छत पर रखी इस टंकी को धूप से बचाया जा सके और पानी भी ज्यादा गर्म न हो। आज हम आपको बड़े ही आसान और किफायती इंतजाम बताने वाले है जिससे टंकी के पानी को ठंडा रख सकते हैं।
कवर का इस्तेमाल
आप थर्मल इन्सुलेटिंग कवर का इस्तेमाल करके टंकी को ठंडा रख सकते हैं। चांदी जैसा दिखने वाला ये कवर आपको बाजार में बेहद कम कीमत यानि 500 से 4000 तक के बीच में मिल जाएगा, जो आपकी पानी की टंकी को ठंडा रखेगा और पानी भी घर में ठंडा निकलेगा।
अगर आप बिल्कुल भी पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप पुरानी सफेद चादर, बोरा या एल्युमिनियम फॉयल की कोई वस्तु का प्रयोग करके पानी की टंकी को ठंडा रख सकते हैं।
पाइपलाइन तरीका
अगर आपके घर मे भी पानी ओपन में लगी पाइप से गुजर रहा है तो वह गर्म रहेगा। इसलिए पाइप लाइन को भी किसी चीज से कवर कर दें। आजकल बाजार में थर्मल रैप उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप खुली पाइप को कवर कर सकते हैं, जिससे पाइप ठंडे रहेंगे।
आपके टंकी का पानी गर्म हो तो उसे सीधे छत पर भी न रखें। इसकी जगह टैंक के नीचे लकड़ी का फ्रेम या थर्मोकोल शीट या कोई इंसुलेटेड बेस तैयार करके उस पर टैंक रखें ताकि फर्श और टैंक के बीच हवा का प्रभाव बना रहे। ये आसान तरीके आप जरूर आजमा कर देख सकते है जिससे आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।
