होटल एसोसिएशन उदयपुर की बैठक आयोजित

होटल एसोसिएशन उदयपुर के पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज चांदपोल स्थित कारोई की हवेली होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से एसोसिएशन के लेखो- जोखों को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।

 | 

होटल एसोसिएशन उदयपुर की बैठक आयोजित

उदयपुर 30 अगस्त 2019 । होटल एसोसिएशन उदयपुर के पदाधिकारियों और कार्यकारी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आज चांदपोल स्थित कारोई की हवेली होटल में आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से एसोसिएशन के लेखो- जोखों को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई।

बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान वैष्णव ने बताया कि सभी सदस्यो सहित एसोसिएशन के सीए विनोद चित्तौडा के साथ चर्चा कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आयकर विभाग द्वारा मांगी गई डिमांड पर अपील फाइल की जाएगी। इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि एसोसिएशन द्वारा एक अकाउंटेंट की नियुक्ति की जाएगी जिससे कि आगे इस तरह की कोई समस्या नहीं आए।

वैष्णव ने बताया कि आगामी 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर उदयपुर होटल एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों ओर सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इसके साथ में ही अतिथियों को लेकर चर्चा की गई कि पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, लालसिह झाला व अन्य अतिथियों को इस समारोह में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बैठक में एसोसिएशन के सचिव सुदर्शन देव सिंह कारोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज दोशी, कोषाध्यक्ष रतन टांक, विशेष आमंत्रित सदस्य अम्बालाल बोहरा, मनीष गलुण्डिया, सदस्य युवराज सिंह झाला, कमल भंडारी, यशवर्धन सिंह, डॉ. नरेन्द्र धींग, महेन्द्र टाया, विनीत दमानी आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News