होटल व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

प्रदुषण नियंत्रण मण्डल द्वारा नोटिस जारी किये जाने को लेकर होटल एसोसिएशन द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

 | 

होटल व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

प्रदुषण नियंत्रण मण्डल द्वारा नोटिस जारी किये जाने को लेकर होटल एसोसिएशन द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष धीरज दोषी ने बताया कि प्रदुषण नियंत्रण मण्डल विभाग के द्वारा शहर के लगभग 800 से अधिक व्यवसायियों को नोटिस जारी किया गया। जारी नोटिस में एस.टी.पी लगाने का हवाला दिया गया है।

राजस्थान सरकार व राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मण्डल द्वारा हिन्दुस्तान जिंक के माध्यम से शहर का सी.एस.टी.पी लगने वाला है। उस त्रिपक्षीय करार के तहत हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। विभाग द्वारा सी.एस.टी.पी की स्वीकृति देना व काम प्रगति पर होने के बावजूद होटलों को एस.टी.पी लगाने के लिये पाबन्द करना चिन्ता का विषय है, क्योंकि शहर में अपचारित जल की निकासी की कोई अलग व्यवस्था नहीं है।

दोषी ने बताया कि विभाग द्वारा हाईकोर्ट का हवाला देते हुए होटल व्यसायियों को परेशान किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि राजस्थान प्रदुषण नियंत्रण मण्डल ने जो नोटिस जारी किये है, उन्हें निरस्त कर व्यवसायियों को राहत प्रदान की जाये। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों मे सिवरेज लाईन नहीं डाली गई है, वहां पर अतिशीघ्र लाईन डलवानें का कार्य करावें, जिससे उस क्षेत्र के व्यवसायी व क्षेत्रवासियों को सी.एस.टी.पी का लाभ मिल सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News