दिसंबर महीने में कितने दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, देखें राज्यवाइज छुट्टियों की पूरी लिस्ट ?
Udaipur Times, Bank Holidays: बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर है। कुछ दिनों में साल 2026 का आखिरी महीना यानी दिसंबर शुरू होने वाला हैं। अगर आप अगले महीने बैंक के जरूरी काम को निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जानकारी के लिए आपको बता दें की, दिसंबर में क्रिसमस और नए साल से जुड़े त्योहारों के अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर में पहले हफ्ते से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। इस महीने सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक बंद रहेंगे। दिसंबर में रविवार 6, 13, 20 और 27 तारीख को पड़ रहे हैं। इसके अलावा, 12 दिसंबर को दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में सिक्किम और मेघालय के बैंक ग्राहकों को छुट्टियों के कारण परेशानी हो सकती है। इन दोनों राज्यों में रविवार, शनिवार और स्थानीय त्योहारों को मिलाकर बैंक शाखाएं करीब 10 दिन बंद रहेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, सिक्किम में 9, 10 और 11 दिसंबर को लोसूंग/नामसूंग उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 दिसंबर को क्रिसमस और नियमित साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी। वहीं, मेघालय में 18 दिसंबर को यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 30 दिसंबर को यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि के कारण बैंक बंद रहेंगे।
यहाँ देखें बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट
| दिनांक | किन राज्यों में छुट्टी | छुट्टी का कारण |
| 1 दिसंबर | अरुणाचल प्रदेश | राज्य स्थापना दिवस |
| 3 दिसंबर | गोवा | सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व |
| 6 दिसंबर | पूरे देश में | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 9 दिसंबर | सिक्किम | लोसूंग/नामसूंग पर्व |
| 10 दिसंबर | सिक्किम | लोसूंग/नामसूंग पर्व |
| 11 दिसंबर | सिक्किम | लोसूंग/नामसूंग पर्व |
| 12 दिसंबर | पूरे देश में | दूसरा शनिवार |
| 13 दिसंबर | पूरे देश में | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 18 दिसंबर | मेघालय | यू सोसो थाम पुण्यतिथि |
| 19 दिसंबर | गोवा | गोवा मुक्ति दिवस |
| 20 दिसंबर | पूरे देश में | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 24 दिसंबर | मिजोरम, नागालैंड, मेघालय | क्रिसमस ईव |
| 25 दिसंबर | पूरे देश में | क्रिसमस |
| 26 दिसंबर | पूरे देश में | दूसरा शनिवार |
| 27 दिसंबर | पूरे देश में | रविवार (साप्ताहिक अवकाश) |
| 30 दिसंबर | मेघालय | यू कियांग नांगबाह पुण्यतिथि |
| 31 दिसंबर | मिजोरम | नव वर्ष की पूर्व संध्या |
जानकारी के लिए आपको बता दें की बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि ग्राहकों के सभी बैंकिंग काम रुक जाएंगे। इन छुट्टियों के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।