एक बार फुल चार्ज होने पर कितने घंटे घर को बिजली देगा Solar Panel ? समझिए पूरा गणित

 | 
एक बार फुल चार्ज होने पर कितने घंटे घर को बिजली देगा Solar Panel ? समझिए पूरा गणित

Udaipur Times, Solar Panel : आज के समय में बिजली बिल बचाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में सोलर सिस्टम  (Solar Panel) लगवा रहे हैं। सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल होता है कि एक बार बैटरी पूरी तरह चार्ज होने के बाद यह कितने समय तक घर को बिजली दे सकती है। इसका जवाब सोलर पैनल की क्षमता, बैटरी के आकार और बिजली की खपत पर निर्भर करता है।

ऐसे समझें बैकअप (Backup) का पूरा हिसाब

मान लीजिए आपके घर में 5kW का सोलर सिस्टम लगा है और उसके साथ 10kWh की बैटरी भी लगी हुई है। यदि उस समय आपके घर में कुल बिजली की खपत 1kW है, तो यह बैटरी करीब 10 घंटे तक बिजली की सप्लाई दे सकती है।

हालांकि, अगर बिजली की खपत बढ़ जाती है तो बैकअप का समय भी कम हो जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि आप एक साथ एसी, गीजर, वॉशिंग मशीन और अन्य ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण चला रहे हैं और कुल लोड 2kW तक पहुंच जाता है, तो यही बैटरी लगभग 5 घंटे में खाली हो सकती है।

बैटरी की क्षमता सबसे अहम

सिर्फ सोलर पैनल (Solar Panel) लगाना ही पर्याप्त नहीं होता। दिन में सोलर पैनल बिजली बनाता है, लेकिन इस बिजली को बैटरी में स्टोर किया जाता है ताकि रात या खराब मौसम में भी बिजली मिलती रहे। इसलिए आपके सोलर सिस्टम का बैकअप मुख्य रूप से बैटरी की क्षमता पर निर्भर करता है।

क्या रातभर मिल सकती है बिजली?

अगर बैटरी की क्षमता अच्छी है और घर में बिजली की खपत सीमित रखी जाए, तो आधुनिक सोलर सिस्टम (Solar Panel) रातभर जरूरी उपकरणों को आसानी से चला सकते हैं। लेकिन यदि लगातार भारी बिजली खपत वाले उपकरण चलाए जाते हैं, तो पूरी रात का बैकअप मिलना मुश्किल हो सकता है।

किन उपकरणों से घट जाता है बैकअप?

बैटरी बैकअप इस बात पर भी निर्भर करता है कि घर में कौन-कौन से उपकरण चल रहे हैं। यदि केवल एलईडी बल्ब (Led Bulb), पंखे (Fans), टीवी (TV), वाई-फाई राउटर (Wifi) और कुछ छोटे उपकरण इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तो बैटरी ज्यादा समय तक चलेगी। वहीं एयर कंडीशनर, इलेक्ट्रिक गीजर, इंडक्शन कुकटॉप, पानी की मोटर जैसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले उपकरण चलाने पर बैकअप काफी कम हो जाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News