हरियाणा में परिसीमन के बाद कितनी बढ़ेगी सीटें ? जाने सरकार का पूरा प्लान

 | 
हरियाणा में परिसीमन के बाद कितनी बढ़ेगी सीटें ? जाने सरकार का पूरा प्लान 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा में जल्द ही परिसीमन होने वाला है जिसके बाद हरियाणा में फिलहाल लोकसभा सीटों की संख्या 10 है लेकिन परिसीमन के बाद इनकी संख्या बढ़कर 15 सीटें हो सकती है और विधानसभा की अभी 90 सीटें है जो परिसीमन के बाद बढ़कर 135 सीटें हो सकती है। केंद्र सरकार अब हर राज्य में परिसीमन कर लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ा रही है।  

हरियाणा में पलवल, झज्जर, जींद, रेवाड़ी और फतेहाबाद समेत 5 नई लोकसभा सीट बनाई जा सकती हैं।

हरियाणा में 3 लोकसभा सीटें SC रिजर्व होंगी जिनमें सिरसा, अंबाला, रोहतक आदि की चर्चा है।

अगर Delimitation Bill में 50% सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव आता है तो विधानसभा सीटें 90 से बढ़कर 135 हो जाएंगी।

SC रिजर्व विधानसभा सीटों की संख्या भी 17 से बढ़कर लगभग 25 हो जाएगी।

भिवानी सीट को अलग करके महेंद्रगढ़ को रेवाड़ी लोकसभा सीट में जोड़ने की चर्चा है।

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू होने वाला है। इससे पहले सरकार ने परिसीमन विधेयक के तहत लोकसभा की सीटें 50% बढ़ाने का फॉर्मूला तैयार कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।

इसके तहत लोकसभा में हर राज्य की मौजूदा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा।

इससे दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर हो सकती है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी और दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट जाएगा।

जाने किस राज्य में कितनी बढ़ सकती है लोकसभा की सीटें..

हरियाणा में परिसीमन के बाद कितनी बढ़ेगी सीटें ?

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News