इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने पर कितना आता है खर्च? यहाँ जाने पूरा हिसाब

 | 
इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने पर कितना आता है खर्च? यहाँ जाने पूरा हिसाब

Udaipur Times, Electric Scooter Charging Cost: आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर बचत का सबसे अच्छा विकल्प है।  इन्हें खरीदने से पहले ज्यादातर लोग इसकी रेंज, बैटरी और कीमत देखते हैं।  इसके साथ ये भी जानना जरूरी है की इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर पर चार्ज करने से हर महीने बिजली का बिल कितना बढ़ेगा?

जानकारी के लिए आपको बता दें की अगर आप रोजाना 20, 30 या 40 किलोमीटर इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हैं, तो इसका चार्जिंग खर्च बहुत ज्यादा नहीं होता।  एक अनुमान के मुताबिक, 20 किलोमीटर रोजाना चलाने पर महीने में करीब 18 यूनिट, 30 किलोमीटर पर 27 यूनिट और 40 किलोमीटर पर 36 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ सकती है।हालांकि, वास्तविक खपत स्कूटर की बैटरी, रेंज, राइडिंग स्टाइल और चार्जिंग के दौरान होने वाले नुकसान पर निर्भर करती है।  

जानकारी अनुसार, इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी की क्षमता किलोवॉट-आवर (kWh) में बताई जाती है। बिजली के बिल में इसी खपत को यूनिट के रूप में गिना जाता है।  यानी 1 kWh बिजली की खपत का मतलब 1 यूनिट बिजली खर्च होना है।  

उदाहरण के लिए आपको बता दें की  TVS iQube के अलग-अलग वेरिएंट में 2.3 kWh से 5.3 kWh तक की बैटरी मिलती है।  कंपनी के मुताबिक, इसके 3.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 145 किलोमीटर है।  वहीं, Ather Rizta में 2.7 kWh, 2.9 kWh और 3.5 kWh बैटरी के विकल्प मिलते हैं।  इसकी 3.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट की IDC रेंज 161 किलोमीटर तक है।  

20, 30 और 40 किलोमीटर रोज चलाने पर कितना आएगा खर्च?

जैसे की महीने का खर्च निकालने के लिए यहां एक सामान्य अनुमान लिया गया है।  इसमें माना गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने और चार्जिंग लॉस मिलाकर हर 100 किलोमीटर के लिए करीब 3 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ती है।  बिजली की कीमत ₹8 प्रति यूनिट मानकर गणना की गई है।  

इस हिसाब से रोजाना 20 किलोमीटर चलाने पर महीने में करीब ₹144, 30 किलोमीटर चलाने पर ₹216 और 40 किलोमीटर चलाने पर करीब ₹288 का खर्च आएगा।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News