ठंड और बारिश के मौसम में कितनी बिजली बनाता हैं सोलर पैनल, जानिए कैसे काम करता है पूरा सिस्टम ?
Udaipur Times, Solar Panels : भारत में सोलर एनर्जी को लेकर कई गलतफहमियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी यह है कि बारिश और सर्दियों के मौसम में सोलर पैनल (Solar panels) काम करना बंद कर देते हैं। असल में, सोलर सिस्टम को बिजली बनाने के लिए धूप की ज़रूरत होती है, गर्मी की नहीं। इसीलिए, मॉनसून के बादलों या कड़ाके की ठंड में भी रूफटॉप सोलर सिस्टम (Solar panels) बिजली बनाते रहते हैं। हालांकि, मौसम और धूप की उपलब्धता के आधार पर बिजली उत्पादन की मात्रा में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है।
धूप और मौसम के बारे में गलतफहमियां
सोलर पैनल (Solar panels) फोटोवोल्टिक (PV) टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, जो धूप को सीधे बिजली में बदलती है। लोग अक्सर गलतफहमी में रहते हैं कि पैनल को काम करने के लिए ज़्यादा तापमान या तेज गर्मी की जरूरत होती है। लेकिन वैज्ञानिक रूप से, ज़्यादा गर्मी सोलर सेल की क्षमता को कम कर देती है। ठंडे मौसम में, जब तापमान कम होता है, तो पैनल के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स ज़्यादा कुशलता से काम करते हैं। इसका मतलब है कि ठंडे तापमान में धूप मिलने पर सोलर सिस्टम बेहतर नतीजे देते हैं।
बारिश और बादलों के बीच बिजली उत्पादन
बारिश के मौसम में, जब आसमान घने, काले बादलों से ढका होता है, तब भी सोलर पैनल (Solar panels) पूरी तरह से काम करना बंद नहीं करते हैं। वे बिखरी हुई या छनकर आने वाली धूप का इस्तेमाल करके बिजली बनाना जारी रखते हैं। भले ही उनकी सामान्य क्षमता का केवल 10% से 20% ही उत्पादन हो। उदाहरण के लिए, अगर एक सामान्य 3-किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट सामान्य परिस्थितियों में रोज़ाना 10 से 12 यूनिट बिजली बनाता है, तो मॉनसून के खराब मौसम में यह उत्पादन घटकर लगभग 4 से 5 यूनिट रह जाता है यानी इसमें लगभग 50% से 60% की कमी आती है।
प्राकृतिक सफाई से बढ़ती है उम्र पैनल
बारिश का मौसम सोलर पैनल (Solar panels) के रखरखाव के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे और गर्मी के महीनों में, पैनल की कांच की सतह पर धूल, गंदगी और प्रदूषण की एक मोटी परत जमा हो जाती है, जिससे धूप रुकती है और बिजली का उत्पादन कम हो जाता है। भारी बारिश से जमा हुई गंदगी और धूल प्राकृतिक रूप से धुल जाती है। इस सफाई के बाद जब आसमान साफ होता है और धूप निकलती है, तो पैनल फिर से पूरी क्षमता और अधिकतम दक्षता के साथ बिजली बनाना शुरू कर देते हैं।
कड़ाके की ठंड और छोटे दिनों का असर
सर्दियों में, कोहरे और धुंध के कारण सूरज देर से उगता है और जल्दी डूबता है। दिन छोटे होने और सूरज की किरणों के तिरछे कोण के कारण सोलर पैनल (Solar panels) को सीधी धूप कम समय के लिए मिलती है। हालांकि ठंडा तापमान पैनल की क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन धूप के सीमित घंटों के कारण सामान्य दिनों की तुलना में कुल दैनिक बिजली उत्पादन थोड़ा कम होता है। इसके बावजूद, पूरा सिस्टम सुचारू रूप से काम करता रहता है और घर की बिजली की जरूरतों को पूरा करता है।