1 घंटे में सोलर पैनल कितनी बिजली बनाता है ? जानिए 100W से 500W तक पूरा हिसाब

 | 
1 घंटे में सोलर पैनल कितनी बिजली बनाता है ? जानिए 100W से 500W तक पूरा हिसाब

Udaipur Times, Solar Panel : बढ़ते बिजली बिल के कारण इन दिनों देश में सोलर पैनल (Solar Panel) लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। सोलर एनर्जी (Solar Energy) न केवल बिजली का खर्च कम करती है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल मानी जाती है। यही वजह है कि सरकार भी विभिन्न योजनाओं के जरिए रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) को बढ़ावा दे रही है।

हालांकि, सोलर पैनल लगवाने से पहले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर एक सोलर पैनल एक घंटे या पूरे दिन में कितनी बिजली पैदा करता है। इसका जवाब पैनल की क्षमता (Watt), धूप की तीव्रता और मौसम पर निर्भर करता है।

कैसे बनती है सूरज की रोशनी से बिजली?

सोलर पैनल (Solar Panel) के अंदर सिलिकॉन (Silicon) से बनी फोटोवोल्टिक (Photovoltaic) सेल्स लगी होती हैं। जब सूर्य की किरणें इन सेल्स पर पड़ती हैं, तो इनमें मौजूद इलेक्ट्रॉन्स सक्रिय होकर गति करने लगते हैं। इससे डायरेक्ट करंट (DC) बिजली पैदा होती है।

इसके बाद यह DC बिजली इनवर्टर (Inverter) में जाती है, जहां इसे अल्टरनेटिंग करंट (AC) में बदला जाता है। यही AC बिजली घरों में पंखा, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर (AC) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाने के काम आती है।

एक घंटे में कितनी बिजली बनाता है Solar Panel?

सोलर पैनल की बिजली उत्पादन क्षमता उसके वॉट (Watt) पर निर्भर करती है। यदि पैनल को एक घंटे तक अच्छी और सीधी धूप मिलती है, तो अनुमानित बिजली उत्पादन इस प्रकार हो सकता है-

100W Solar Panel - लगभग 0.1 यूनिट (kWh) बिजली

250W Solar Panel - लगभग 0.25 यूनिट

400W Solar Panel - लगभग 0.4 यूनिट

500W Solar Panel - लगभग 0.5 यूनिट

हालांकि, यदि मौसम बादलों वाला हो, धूप कम मिले, पैनल पर धूल जमी हो या इंस्टॉलेशन सही दिशा और कोण पर न किया गया हो, तो बिजली उत्पादन कम हो सकता है।

पूरे दिन में कितनी बिजली बनती है?

भारत में अधिकांश क्षेत्रों में रोजाना औसतन 4 से 6 घंटे तक अच्छी धूप मिलती है। ऐसे में यदि आपके घर में 400W का एक सोलर पैनल लगा है, तो वह एक दिन में लगभग 1.6 से 2.4 यूनिट बिजली पैदा कर सकता है।

वहीं, अगर आपके घर में 3kW का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगा है, तो वह मौसम और धूप की उपलब्धता के अनुसार प्रतिदिन करीब 12 से 18 यूनिट बिजली का उत्पादन कर सकता है। यह मात्रा एक सामान्य परिवार की दैनिक बिजली जरूरतों को काफी हद तक पूरा करने के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

इन बातों पर भी निर्भर करता है बिजली उत्पादन

सोलर पैनल से बनने वाली बिजली केवल उसकी क्षमता पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करती है। इनमें पर्याप्त धूप, पैनल की सही दिशा, उचित झुकाव (Tilt Angle), नियमित सफाई, तापमान और मौसम जैसी स्थितियां शामिल हैं। यदि इन सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो सोलर सिस्टम अधिकतम क्षमता के साथ बिजली उत्पादन कर सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News