3 Star या 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की खपत ? जानें कौन सा खरीदना आपके लिए रहेगा फायदेमंद

 | 
3 Star या 5 Star AC में कितनी होती है बिजली की खपत ? जानें कौन सा खरीदना आपके लिए रहेगा फायदेमंद 

Udaipur Times, 3 Star vs 5 Star AC Power Consumption : इन दिनों भंयकर गर्मी पड़ रही है देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे मौसम में एयर कंडीशनर (AC) सिर्फ आराम का साधन नहीं रह जाता, बल्कि घर के बिजली बिल का सबसे बड़ा कारण भी बन जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि 3 स्टार AC (3 Star AC)  खरीदना बेहतर है या 5 स्टार AC (5 Star AC)?

विशेषज्ञों के अनुसार, 5 स्टार AC (5 Star AC) समान कूलिंग के लिए कम बिजली की खपत करता है और बिजली के बिल में 20 से 28 प्रतिशत तक की बचत कर सकता है। हालांकि, इसकी शुरुआती कीमत 3 स्टार (3 Star AC) AC की तुलना में अधिक होती है।

कितनी बिजली खर्च करते हैं दोनों AC?

एयर कंडीशनर की स्टार रेटिंग ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) पर आधारित होती है। ज्यादा स्टार रेटिंग का मतलब है कम बिजली की खपत।

3 स्टार 1.5 टन इन्वर्टर AC: करीब 1.5 यूनिट बिजली प्रति घंटा।

5 स्टार 1.5 टन इन्वर्टर AC: करीब 1.2 यूनिट बिजली प्रति घंटा।

यानी 5 स्टार AC हर घंटे करीब 0.3 यूनिट बिजली की बचत करता है।

 कितना आएगा बिजली बिल?

उदाहरण के लिए अगर बिजली की दर 7 रुपये प्रति यूनिट मानी जाए और AC रोजाना 8 घंटे चलाया जाए, तो

3 स्टार AC (3 Star AC): करीब 2,520 रुपये प्रति माह और 16,800 रुपये सालाना खर्च।

5 स्टार AC (5 Star AC): करीब 2,016 रुपये प्रति माह और 13,440 रुपये सालाना खर्च।

इस तरह 5 स्टार AC से हर महीने लगभग 500 रुपये और सालाना करीब 3,360 रुपये की बचत हो सकती है।

कीमत में कितना अंतर?

3 स्टार AC: लगभग 32,000 से 40,000 रुपये।

5 स्टार AC: लगभग 42,000 से 55,000 रुपये।

यानी 5 स्टार AC की शुरुआती कीमत करीब 10,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

कब वसूल हो जाती है अतिरिक्त कीमत?

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर AC का इस्तेमाल रोजाना लंबे समय तक किया जाता है, तो 5 स्टार AC (5 Star AC) की अतिरिक्त कीमत 2 से 4 साल में बिजली बिल की बचत से वसूल हो जाती है। इसके बाद हर साल होने वाली बचत सीधे आपके फायदे में जुड़ती है।

45 डिग्री की गर्मी में कौन बेहतर?

दोनों AC तेज गर्मी में अच्छी कूलिंग देते हैं, लेकिन 5 स्टार AC (5 Star AC) कम बिजली खपत के साथ अधिक कुशलता से काम करता है और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है। वहीं, 3 स्टार (3 Star AC) AC उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो AC का उपयोग कम समय के लिए करते हैं।

किसे खरीदना चाहिए?

अगर आप गर्मियों में रोजाना 6 घंटे या उससे अधिक समय तक AC चलाते हैं और लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो 5 स्टार (5 Star AC) AC बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। वहीं, यदि AC का उपयोग सीमित है और बजट कम है, तो 3 स्टार AC (3 Star AC) भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि AC के साथ पंखे का इस्तेमाल और टाइमर सेट करने जैसी आदतें अपनाकर बिजली की खपत में करीब 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त बचत की जा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News