देश के सभी बैंकों में कितना लगता है होम और कार लोन पर ब्याज? यहां जाने SBI, PNB, ICICI समेत तमाम बैकों नई लिस्ट
Udaipur Times, Latest Home & Car Loan Interest Rate : यदि आप भी अपने सपनों का आशियाना यानि की नया घर बनाने का प्लान कर रहे हैं या फिर कार लेने के बारें में प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी अपनी मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। इसलिए अब ग्राहकों के लिए होम और कार लोन की ईएमआई (EMI) फिलहाल स्थिर बनी हुई है
जानते हैं देश के बड़े बैंकों में होम और कार लोन की लेस्टट ब्याज दरें
बैंक का नाम
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
7.25% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.90% से शुरू कार लोन ब्याज दर
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
7.20% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.65% से शुरू कार लोन ब्याज दर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
7.10% से शुरू होम लोन ब्याज दर
7.65% से शुरू कार लोन ब्याज दर
केनारा बैंक
7.15% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.75% से शुरू कार लोन ब्याज दर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)
7.20% से शुरू होम लोन ब्याज दर
7.60% से शुरू कार लोन ब्याज दर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
7.15% से शुरू होम लोन ब्याज दर
7.60% से शुरू कार लोन ब्याज दर
एचडीएफसी बैंक
7.75% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.95% से शुरू कार लोन ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक
8.50% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.40% से शुरू कार लोन ब्याज दर
एक्सिस बैंक
8.00% से शुरू होम लोन ब्याज दर
8.95% से शुरू कार लोन ब्याज दर
जानिए कौन सा बैंक आपको दे रहा है सस्ता होम लोन
फिलहाल सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और यूनियन बैंक में होम लोन की ब्याज दरें (7.10% से 7.15%) सबसे कम हैं। जबकि PNB और SBI में भी दरें 7.20% से 7.25% के आसपास काफी अट्रेक्टिव बनी हुई हैं। दूसरी तरफ, प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंकों जैसे HDFC, ICIC और एक्सिस बैंक की ब्याज दरें थोड़े हाई ब्रैकेट (7.75% से 8.50%) से शुरू हो रही हैं, लेकिन ये बैंक अपने ग्राहकों को फास्ट लोन प्रोसेसिंग, डिजिटल अप्रूवल और कस्टमाइज्ड ऑफर्स की बेहतर सुविधा देते हैं।
कौन से बैंक में मिल रहा है सस्ता कार लोन
वहीं जो लोग नई कार लेने का प्लान बना उनके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा सबसे सस्ता ऑप्शन है। कार लोन की दरें 7.60% से शुरू हो रही हैं। इसके ठीक बाद बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.65% की शुरुआती दर पर ग्राहकों को कार फाइनेंस कर रहे हैं।
लोन लेने से पहले ग्राहक दो बातों का रखें खास ख्याल
जीडीपी के मजबूत आंकड़ों और स्थिर रेपो रेट के बीच बैंकों से सबसे सस्ता लोन हासिल करने के लिए ग्राहकों को दो बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सिबिल स्कोर: ऊपर दी गई न्यूनतम दरें केवल उन्हीं को मिलती हैं, जिनका क्रेडिट स्कोर 750-800 के बीच होता है। स्कोर कम होने पर बैंक 0.50% से 1.5% तक ज्यादा ब्याज वसूल सकते हैं।
अन्य चार्ज: लोन लेते समय केवल ब्याज दर न देखें, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट चार्जेस और डॉक्यूमेंटेशन फीस की तुलना भी सभी बैंकों में जरूर कर लें।
