1 हेक्टेयर, एकड़, बीघा कितना होता है ? आइए आज जानते है जमीन मापने का पूरा हिसाब

 | 
1 हेक्टेयर, एकड़, बीघा कितना होता है ? आइए आज जानते है जमीन मापने का पूरा हिसाब 

Udaipur Times, New Delhi : जमीन खरीदने या बेचने के दौरान हेक्टेयर, एकड़, बीघा और कट्ठा जैसे शब्द अक्सर सुनने को मिलते हैं। लेकिन इन सभी इकाइयों का माप एक जैसा नहीं होता। खासकर बीघा और कट्ठा को लेकर लोगों में अक्सर भ्रम रहता है। ऐसे में जमीन का सौदा करने से पहले इन इकाइयों की सही जानकारी होना जरूरी है।

जाने 1 हेक्टेयर में है कितनी जमीन?

सरकारी रिकॉर्ड और जमीन से जुड़े दस्तावेजों में हेक्टेयर का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता है। यह जमीन मापने की एक मानक इकाई है।

1 हेक्टेयर = 10,000 वर्ग मीटर यानी करीब 1,07,639 वर्ग फुट जमीन।वहीं 1 हेक्टेयर में करीब 2.47 एकड़ जमीन होती है। आसान भाषा में इसे लगभग ढाई एकड़ माना जा सकता है।

1 एकड़ में कितनी मापी जाती है जमीन?

एकड़ भी जमीन मापने की प्रमुख इकाई है। भारत के अलावा कई दूसरे देशों में भी इसका इस्तेमाल होता है।

1 एकड़ = 43,560 वर्ग फुट 1 एकड़ = करीब 4,047 वर्ग मीटर,  यानी 1 हेक्टेयर जमीन 1 एकड़ से काफी बड़ी होती है।

पारंपरिक आधार पर क्षेत्र पर आधारित है बीघे का माप

बीघा जमीन मापने की पारंपरिक इकाई है, लेकिन इसका कोई एक तय माप पूरे देश में लागू नहीं है। अलग-अलग राज्यों और कई जगहों पर जिलों के हिसाब से भी एक बीघा का क्षेत्रफल बदल सकता है।

इसी वजह से अगर कोई व्यक्ति 2 बीघा जमीन बताता है तो उसका सही क्षेत्रफल जानने के लिए यह देखना जरूरी है कि जमीन किस राज्य और इलाके में है।

राज्य और क्षेत्र के आधार पर होता है कट्ठा माप तय 

कट्ठा भी पारंपरिक जमीन मापने की इकाई है और इसका आकार भी जगह के अनुसार बदलता है। उदाहरण के लिए बिहार के कई इलाकों में एक कट्ठा करीब 1,361 वर्ग फुट माना जाता है। हालांकि दूसरे राज्यों या क्षेत्रों में इसका माप अलग हो सकता है।

जमीन की खरीदारी के समय ये आंकड़े रखना याद 

अगर जमीन के माप का सामान्य हिसाब समझना है तो बस तीन बातें याद रखें—

1 हेक्टेयर = 10,000 वर्ग मीटर
1 हेक्टेयर = 2.47 एकड़
1 एकड़ = 43,560 वर्ग फुट

वहीं बीघा और कट्ठा का माप स्थानीय नियम के अनुसार बदलता है।

जमीन खरीदते समय न करें ये गलतियां

जमीन खरीदते समय केवल बीघा या कट्ठा सुनकर जमीन का क्षेत्रफल तय न करें। संबंधित जमीन के सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज क्षेत्रफल को जरूर देखें और स्थानीय स्तर पर इस्तेमाल होने वाली इकाई से उसका मिलान करें, क्योंकि हेक्टेयर और एकड़ का माप तय है, लेकिन बीघा और कट्ठा के मामले में स्थानीय माप जानना जरूरी है। जमीन के सौदे में थोड़ी सी सावधानी भविष्य की बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News