कितनी संपत्ति के मालिक है धर्मेंद्र प्रधान ! जाने कहां-कहां कितने रुपयों का निवेश ?

 | 
कितनी संपत्ति के मालिक है धर्मेंद्र प्रधान ! जाने कहां-कहां कितने रुपयों का निवेश ?

Udaipur Times, Dharmendra Pradhan Net Worth : NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन देश के कई हिस्सों तक पहुंच गया, जिसके बाद उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब धर्मेंद्र प्रधान की संपत्ति और निवेश भी चर्चा का विषय बन गए हैं।

चुनावी हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान और उनके परिवार के पास कुल करीब 6.38 करोड़ रुपये  की संपत्ति है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं। परिवार ने बैंक जमा, PPF, म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बीमा योजनाओं में भी बड़ा निवेश किया हुआ है।

धर्मेंद्र प्रधान की कितनी है संपत्ति?

चुनावी हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान की व्यक्तिगत कुल संपत्ति करीब 1.99 करोड़  रुपये है।

कुल संपत्ति: 1.99 करोड़ रुपये
चल संपत्ति: 1.39 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 92 लाख रुपये
देनदारियां: 32 लाख रुपये

हलफनामे के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मेंद्र प्रधान की वार्षिक आय 12.74 लाख रुपये  रही। वहीं उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की आय 49 लाख रुपये और बेटी नैमिषा प्रधान की आय 4.6 लाख रुपये दर्ज की गई।

कृषि भूमि और फ्लैट भी हैं संपत्ति में शामिल

हलफनामे के अनुसार धर्मेंद्र प्रधान के नाम ओडिशा में 12 लाख रुपये की कृषि भूमि और 20.50 लाख  रुपये की गैर-कृषि भूमि है। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और उनकी पत्नी के नाम पर लगभग 1.98 करोड़ रुपये मूल्य की आवासीय संपत्तियां हैं। इनमें गाजियाबाद के इंदिरापुरम और भुवनेश्वर में स्थित फ्लैट शामिल हैं।

पत्नी मृदुला ठाकुर के नाम सबसे ज्यादा संपत्ति

परिवार में सबसे अधिक संपत्ति धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी मृदुला ठाकुर के नाम दर्ज है।

कुल संपत्ति: 4.12 करोड़ रुपये
चल संपत्ति: 2.95 करोड़ रुपये
अचल संपत्ति: 1.37 करोड़ रुपये
देनदारियां: ₹20 लाख

बच्चों के नाम कितनी संपत्ति?

हलफनामे के मुताबिक परिवार के बच्चों के नाम भी निवेश दर्ज हैं। बेटी नैमिषा प्रधान के नाम करीब 25 लाख  रुपये की चल संपत्ति है। बेटे निशांत प्रधान के नाम 1.62 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।

PPF, बैंक जमा और म्यूचुअल फंड में बड़ा निवेश

धर्मेंद्र प्रधान के परिवार ने सुरक्षित निवेश के विकल्पों पर भी खास ध्यान दिया है। हलफनामे के अनुसार परिवार के पास बैंक जमा, PPF, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और अन्य वित्तीय जमा मिलाकर करीब 2.47 करोड़ रुपये हैं।

इसके अलावा परिवार के पास 80.40 लाख  रुपये के म्यूचुअल फंड हैं, जबकि बीमा (इंश्योरेंस) पॉलिसियों में  67.72 लाख रुपये का निवेश किया गया है। इससे साफ है कि परिवार ने पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के निवेश विकल्पों में संतुलित निवेश किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News