PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल पर कितनी मिलती है सब्सिडी, जाने पूरा गणित ?
PM Surya Ghar Yojana : आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अगर आप भी हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से परेशान होकर PM द्वारा चलई जा रही योजना का लाभ लेना चाहते है तो आ हम आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर लेकर आए है। जानकारी के मुताबिक, 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सरकार आम लोगों को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बंपर सब्सिडी दे रही है, जिससे हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, लेकिन सभी के मन में सबसे पहले ये सवाल आता है कि कितने किलोवाट (kW) पर कितनी सब्सिडी मिलती है, इसे लगाने में कितना खर्च आता है और यह पैसा कितने दिनों में वसूल होता है? PM Surya Ghar Yojana
कितने किलोवाट पर कितनी सब्सिडी?
जानकारी के मुताबिक, बाजार में बिना सब्सिडी के सोलर पैनल लगाने का खर्च ₹60,000 से ₹80,000 प्रति किलोवाट आता है। लेकिन पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार इस खर्च का 40% से 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में खुद उठाती है। PM Surya Ghar Yojana
1 kW सिस्टम: इस पर सरकार ₹30,000 तक की सब्सिडी देती है।
2 kW सिस्टम: इस पर ₹60,000 तक की सब्सिडी मिलती है।
3 kW या उससे अधिक सिस्टम: इस पर अधिकतम ₹78,000 की सब्सिडी तय की गई है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 3 किलोवाट से बड़ा सिस्टम लगाने पर भी सब्सिडी ₹78,000 पर ही कैप रहेगी। PM Surya Ghar Yojana
जानकारी के मुताबिक, यूपी वालों के लिए डबल फायदा: उत्तर प्रदेश जैसी कुछ राज्य सरकारें केंद्र के अलावा अपनी तरफ से ₹30,000 की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी भी दे रही हैं। यानी यूपी में कुल ₹1,08,000 तक की बचत हो सकती है।
कितने साल में वसूल होगा पैसा?
मान लीजिए आपने 3 kW का सोलर सिस्टम लगवाया, जिसका कुल खर्च करीब ₹1,80,000 आया। PM Surya Ghar Yojana
केंद्र सरकार की ₹78,000 की सब्सिडी के बाद आपकी जेब से केवल ₹1,08,000 खर्च होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, एक 3 kW का सोलर पैनल हर महीने करीब 250 से 300 यूनिट बिजली बनाता है। ₹8 प्रति यूनिट की दर से यह सिस्टम आपकी हर महीने करीब ₹2,200 और सालभर में ₹26,400 की बचत कराएगा।
जानकारी के मुताबिक, इस हिसाब से मात्र 4 साल और 1 महीने में आपकी पूरी लागत वसूल हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में एक्स्ट्रा सब्सिडी के कारण यह पैसा महज 3 साल में ही वसूल हो जाएगा। PM Surya Ghar Yojana
चूंकि इन सोलर पैनल्स की लाइफ 25 साल से ज्यादा होती है, इसलिए लागत वसूल होने के बाद अगले 20 सालों तक आपको बिल्कुल मुफ्त बिजली का फायदा मिलेगा।
6 स्टेप्स में लग जाएगा सोलर पैनल
रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले आधिकारिक राष्ट्रीय पोर्टल www.pmsuryaghar.gov.in पर जाएं। अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM), कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर करें।
आवेदन करें: कंज्यूमर नंबर और मोबाइल से लॉगिन करें और 'Rooftop Solar' के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें। PM Surya Ghar Yojana
फिजिबिलिटी मंजूरी और इंस्टॉलेशन: डिस्कॉम से तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद, पोर्टल पर लिस्टेड किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर से अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगवाएं।
नेट मीटर के लिए आवेदन: इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद, पोर्टल पर प्लांट की पूरी डिटेल जमा करें और नेट मीटरिंग के लिए अप्लाई करें। PM Surya Ghar Yojana
निरीक्षण: डिस्कॉम के अधिकारी आकर आपके प्लांट का निरीक्षण करेंगे और नेट मीटर इंस्टॉल होने के बाद पोर्टल पर 'कमीशनिंग सर्टिफिकेट' जनरेट होगा।
खाते में आएगी सब्सिडी: कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल पर अपने बैंक खाते की जानकारी और कैंसिल्ड चेक अपलोड करें। आवेदन के 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की रकम सीधे आपके खाते में आ जाएगी। PM Surya Ghar Yojana
लोन की सुविधा
मिली जानकारी के अनुसार, अगर आपके पास शुरुआत में निवेश करने के लिए पैसे नहीं हैं, तो सरकार बैंकों के जरिए बिना किसी गारंटी के बेहद कम ब्याज दर (करीब 7%) पर लोन भी मुहैया करा रही है। PM Surya Ghar Yojana यह ब्याज दर आरबीआई के रेपो रेट से सिर्फ 0.5% ज्यादा तय की गई है, जिससे ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बहुत कम पड़ता है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
