बुलेट ट्रेन में कैसे मिलेगी ड्राइवर की नौकरी ! जाने सैलरी ओर पूरा प्रोसेस ?
Udaipur Times, Bullet Train : अगर आप भी बुलेट ट्रेन चलाने या इसके बारे में जानने के इच्छुक है तो आपके लिए बहुत जरूरी खबर है । देश में पहली बुलेट ट्रेन परियोजना मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस परियोजना के साथ -साथलोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि बुलेट ट्रेन ड्राइवर का सेलेक्शन कैसे होगा और उसकी सैलरी सामान्य रेलवे के लोको पायलट से कितनी अलग होगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बुलेट ट्रेन का संचालन नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के माध्यम से किया जाएगा। इस कॉर्पोरेशन ने अभी तक बुलेट ट्रेन ड्राइवर के लिए नियमित भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया नहीं घोषित की है।
जैसा की माना जा रहा है कि बुलेट ट्रेन लोको पायलट का चयन बेहद कड़े मानकों के आधार पर होगा। उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस, अच्छी दृष्टि, तेज प्रतिक्रिया क्षमता और साइकोमेट्रिक टेस्ट से गुजरना पड़ सकता है। इसके अलावा ट्रेन संचालन की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। शुरुआती चरण में भारतीय ड्राइवरों को जापान में शिंकानसेन तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जाना प्रस्तावित है।
बुलेट ट्रेन में आधुनिक ऑटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल, हाई-स्पीड ब्रेकिंग सिस्टम और अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है. इसलिए चयनित उम्मीदवारों को लंबा तकनीकी प्रशिक्षण और सिम्युलेटर आधारित अभ्यास भी कराया जाएगा।
ड्राइवर की सैलरी कितनी होगी?
बुलेट ट्रेन ड्राइवर की भर्ती प्रक्रिया के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में सैलरी की भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि अभी तक NHSRCL ने बुलेट ट्रेन ड्राइवर के लिए आधिकारिक वेतनमान घोषित नहीं किया है। ख़बरों की माने तो, बुलेट ट्रेन ड्राइवर की भविष्य में कुल मासिक पैकेज लगभग ₹1 लाख से ₹3 लाख तक हो सकता है, लेकिन इसे अंतिम या आधिकारिक वेतन नहीं माना जा सकता।
