हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कैसे मिलती है नौकरी, ऐसे होगा सिलेक्शन ?

 | 

Udaipur Times, Haryana News, HKRN Updated Selection Process : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के बहुत सारे युवाओं के मन ये सवाल अक्सर बना रहता है की हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी किस बेसिस पर मिलती है, आज उन्ही युवाओं की शंका दूर करने के लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आए है। अगर आप भी हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नौकरी करना चाहते है तो आज हम आपको बताएंगे की नौकरी प्राप्त करने के लिए आपके पास क्या क्वालीफिक्शन होनी चाहिए और किस आधार पर आपको इसमें नंबर मिलने वाले है। HKRN Updated

अगर आप हरियाणा के निवासी है और आपको ये नहीं पता है की हरियाणा कौशल रोजगार निगम क्या है तो हम आपको बता देते है की यह सरकारी बोर्डों, निगमों में नौकरी कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर देने के माध्यम है जो पहले DC रेट पर भर्ती होती थी उन्हे अब इस पोर्टल पर जोड़ दिया गया है और अब सभी नौकरियों का हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होती है। HKRN Updated Selection Process

आइए आंटे है अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम में नोकरी प्राप्त करने के लिए आपको क्या क्या चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) में मेरिट 80 अंकों के आधार पर बनाई जाती है

1. वार्षिक पारिवारिक आय (PPP) – 40 अंक
₹1 लाख तक आय = 40 अंक
₹1–1.80 लाख = 30 अंक
₹1.80–3 लाख = 20 अंक
₹3–6 लाख = 10 अंक

2. उम्मीदवार की उम्र – 10 अंक
24–36 वर्ष = 10 अंक
36–42 वर्ष = 5 अंक

3. स्किल / अतिरिक्त योग्यता – 10 अंक

ITI / NCVT / SCVT / Skill Certificate पर अंक मिलते हैं

4. CET Written Exam – 10 अंक
अगर CET दिया है तो उसके स्कोर के आधार पर अंक जुड़ सकते हैं

5. Ease of Deployment – 10 अंक

यानी जॉब लोकेशन और तैनाती संबंधी आधार पर अंक दिए जाते हैं

कम आय + सही उम्र + स्किल + CET = HKRN में चयन के ज्यादा चांस 

HKRN Updated Selection Process 80 अंकों के आधार पर होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का सिलेक्शन 80 अंकों के आधार पर होगा। लेकिन पहले यह सिलेक्शन 100 अंकों के आधार पर होता था। 

कौशल योग्यता के होंगे 5 अंक 

कौशल योग्यता के लिए अब 5 अंक मिलेंगे। SCVT/NCVT/NSQF/SVSU विश्वविद्यालय या किसी भी कौशल योग्यता डिग्री/डिप्लोमा धारक उम्मीदवार को 5 नंबर दिए जाएंगे। अगर उम्मीदवार पद से ज्यादा शैक्षणिक योग्यता रखता है, तो उसे अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। ग्रुप सी और डी सरकारी भर्तियों के लिए CET अनिवार्य है, और इसे पास करने के लिए HKRN की भर्ती में 10 अंक मिलेंगे। HKRN Updated Selection Process

उम्र के अनुसार इस प्रकार मिलेंगे अंक 

उम्र के अनुसार अंक वितरण इस प्रकार होगा:

उम्र (वर्षों में)    अंक
18 से 24    0
24 से 36    10
36 से 60    5

होम डिस्ट्रिक्ट जॉब प्राथमिकता के लिए भी 10 अंक मिलेंगे। गृह जिले के अलावा किसी अन्य जिले में नौकरी के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।

नहीं होगा कोई अंक 

अब उम्मीदवार को अनुभव और सामाजिक मानदंड के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा। परिवार में कोई नौकरी नहीं, अनाथ, विधवा आदि के लिए कोई भी अंक नहीं मिलेगा। सिलेक्शन के लिए उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड उनकी योग्यता और आयु के आधार पर तैयार किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News