हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सेलेक्शन कैसे होता है ? जाने पूरा प्रोसेस

 | 
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में सेलेक्शन कैसे होता है ? जाने पूरा प्रोसेस 

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए आज बहुत जरूरी जानकारी लेकर आए है जो भी युवा हरियाणा कौशल रोजगार निगम यानि HKRN में भर्ती होना चाहता है और उसे जानकारी नहीं है की इसमें सलेक्टिओन कैसे होता हो और नौकरी लेने के लिए कितने नंबरों की जरूरत पड़ती है। तो चलिए आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी देने वाले है। 

चयन 80 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

कुल अंक – 80

परिवार की वार्षिक आय – 40 अंक

₹1,00,000 तक – 40 अंक
₹1,00,001 से ₹1,80,000 – 30 अंक
₹1,80,001 से ₹3,00,000 – 20 अंक
₹3,00,001 से ₹6,00,000 – 10 अंक

आयु – 10 अंक

24 से 36 वर्ष – 10 अंक
36 से 42 वर्ष – 5 अंक

अतिरिक्त Skill / Higher Qualification – 10 अंक

संबंधित Job Role का Skill Certificate (NCVT/SCVT/SVSU आदि) – 5 अंक

आवश्यक योग्यता से अधिक Higher Qualification – 5 अंक

CET – 10 अंक

CET पास उम्मीदवार को 10 अंक मिलते हैं।

Ease of Deployment – 10 अंक

यदि उम्मीदवार उसी Block / Municipal Corporation का निवासी है जहाँ भर्ती है – 10 अंक

यदि पड़ोसी Block / Municipal Corporation का निवासी है – 5 अंक

महत्वपूर्ण बातें

Family Income और Age का सत्यापन PPP (Parivar Pehchan Patra) के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाता है।

ITI पास उम्मीदवार ध्यान दें – हरियाणा कौशल में यह गलती बिल्कुल न करें!

जिन उम्मीदवारों ने ITI की हुई है, वे अपना ITI Certificate हरियाणा कौशल पोर्टल पर NSQF सेक्शन में भी जरूर जोड़ें।

सबसे बड़ी गलती:
कई उम्मीदवार केवल Qualification में ITI Diploma/Certificate जोड़ देते हैं, लेकिन NSQF वाले ऑप्शन में ITI Certificate अपलोड नहीं करते।

अगर आपने भी सिर्फ Qualification में ITI जोड़कर फॉर्म भरवा लिया है, तो आपका फॉर्म अधूरा माना जा सकता है।

ITI एक NSQF आधारित Skill Qualification है, इसलिए इसे NSQF सेक्शन में भी जोड़ना जरूरी है।

NSQF में ITI Certificate जोड़ने पर पात्र उम्मीदवारों को 5 अतिरिक्त अंक (Extra Marks) मिलते है।

इसके लिए अलग से कोई दूसरा NSQF Certificate बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News