एचपीसीएल का सीएसआर प्रोजेक्ट के जरिये जन सेवा कार्यो में प्रवेश
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेड ने आज अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर में आयोजित एक समारोह में नारायण सेवा संस्थान को जनहित सेवा कार्यो हेतु एक एम्बुलैंस भेंट की।

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कोरपोरेशन लिमिटेड ने आज अपने सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर में आयोजित एक समारोह में नारायण सेवा संस्थान को जनहित सेवा कार्यो हेतु एक एम्बुलैंस भेंट की।
समारोह को संबोधित करते हुए कंपनी के उदयपुर रिटेल रिजनल ऑफिस के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक पीके.साहू ने बताया कि कोरपोरेट सोश्यल रेस्पोन्सिबिलिटी प्रोजेक्ट के तहत सामाजिक कल्याण की योजना चाहती है और उसी के तहत कंपनी ने आज नारायण सेवा संस्थान को एम्बुलैंस भेंट की।
वरिष्ठ प्रबन्धक एच आर बी.एन.राव ने बताया कि कंपनी सिर्फ धन कमाने तक ही समति नहीं रह कर अब अपने जनहित के दायित्व को पूरा करने हेतु सीएसआर प्रोजेक्ट का भी प्रावधान है ताकि जरूरतमंदो की सेवा की जा सके।
इस वाहन की रखरखाव सम्पूर्ण जिम्मेदारी नरायण सेवा संस्थान की रहेगी। समारोह को संबोधित करते हुए प्रंशात अग्रवाल ने कहा कि एम्बुलैंस वाहन मिल जाने से अब क्षेत्र के रोगियों को तुरन्त उपचार मिल जाएगा। इस क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन की कमी पिछले काफी समय से महसूस की जा रही थी जिसे एसचीसीएल कंपनी ने पूर्ण किया,जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। समारोह को कैलाश मानव अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
