राजस्थान में HPCL खोलेगा 300+ नए पेट्रोल पंप, ₹400 करोड़ का निवेश
Udaipur Times, Rajasthan News: 27 जून 2026। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक लेकर HPCL और HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ चर्चा कर सरकारी भूमि को लीज देकर 300 से ज्यादा स्थानों पर पेट्रोल पम्प लगाने के मामले में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। Rajasthan News
उल्लेखनीय है कि राजस्थान रिफाइनरी राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 80 हजार करोड़ रूपये के इस प्रोजेक्ट से राज्य में नये निवेश, उद्योग और रोजगार संवर्धन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। इस योजना के तहत 304 स्थानों की पहचान की जा चुकी है। इन नए रिटेल आउटलेट्स की स्थापना के लिए एचपीसीएल लगभग ₹400 करोड़ का निवेश करेगा। Rajasthan Refinery
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 31 जुलाई तक इस सम्बंध में एक नई नीति तैयार की जाएगी, जिसके तहत सरकारी भूमि एचपीसीएल को लीज (पट्टे) पर उपलब्ध कराई जाएगी ताकि नए पेट्रोल पम्प स्थापित किए जा सकें। Rajasthan News
इसके अलावा HPCL और HRRL ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि RTPP अधिनियम के तहत सरकारी विभागों द्वारा ईंधन खरीद में उन्हें प्रेफरेंशियल सप्लायर का दर्जा दिया जाए। इसका उद्देश्य राजस्थान में स्थित HRRL रिफाइनरी की क्षमता का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना है। Rajasthan Refinery
बैठक में राज्य सरकार ने HPCL और HRRL के साथ मिलकर इन सभी पहलों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। Rajasthan News
हाईब्रिड मोड पर हुई इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) अपर्णा अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) कुलदीप रांका, अतिरिक्त मुख्य सचिव (UDH) आलोक गुप्ता, प्रमुख सचिव (वित्त) वैभव गलारिया, प्रमुख सचिव (राजस्व) टी. रविकांत, HPCL के विपणन निदेशक अमित गर्ग सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Rajasthan Refinery
