एचपीसीएल देगा किचन को सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लि. (एचपीसीएल) ने अपने सुरक्षा सचेतना अभियान मेला (एसएसए) किचन सेफ्टी अवेअरनेस मुहिम की शुरूआत राजस्थान में करने की घोषणा की। इस चरण में परिवार के सदस्यों को किचन की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल महिलाओं की नहीं बल्कि घर के सभी सदस्यों की होती है यह संदेश दिया गया है।

एचपीसीएल के एलपीसी सेल्स एवं मार्केटिंग के जीएम शुभंकर बिस्वास ने कहा कि एसएसए मुहिम के पहले चरण की शुरूआत पिछले वर्ष ग्रामीण मेलों में की गई थी। इसमें राजस्थान के 27 शहरों के 4 लाख लोगों ने लाभ उठाया और समुचे भारत के 400 शहरों से आए 50 लाख लोगों को शामिल किया गया था। इसी लिए एचपीसीएल के एलपीजी विभाग ने यह संदेश देने के लिए इसका आयोजन किया है कि किचन की सुरक्षा केवल महिलाओं की ही नहीं बल्कि परिवार के सदस्य पुरूष तथा बच्चों की भी होती है। इस वर्ष एसएसए कार्यक्रम के तहत 300 शहरों के 40 लाख लोगों तक पहुचने का लक्ष्य रखा गया है।
शुभंकर बिस्वास ने बताया कि इस मेले का डिजाईन समुचे परिवार का समुचा दिन एकसाथ बिताने के लक्ष्य से किया गया है। इसमें खुशनुमा माहौल बनाया गया है जो किचन की सुरक्षा से संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित करनेवाले खेलों से लैस है। इस गेम्स में जिगसॉ पजल्स, बॉल के खेल, होज पाईप गेम्स, एप्रन वेअरिंग गेम्स और अन्य खेलों के साथ ही आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा। सास, बहु विषय पर आधारित हास्यरूप से भरा नाटक भी पेश किया जाएगा जो व्यंग के माध्यम से सुरक्षित किचन का महत्त्व लोगों तक पहुंचाएगा।
इस मुहिम के माध्यम से दो चीजों का प्रसार अधिक मात्रा में किया जा रहा है – अगर सिलेंडर का उपयोग ना हो तो रेग्युलेटर बंद रखें और किचन में आईएसआई मार्क गैस स्टोव तथा सुरक्षा एलपीजी होज पाईप का ही प्रयोग करें। सुरक्षा सचेतना अभियान (एसएसए) मेले का आयोजन हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के एलपीजी विभाग द्वारा राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, उडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में किया जाएगा।
प्रेस नोट