एच.आर.एच. ग्रप ऑफ़ होटल्स को मिला ‘‘मोस्ट इनोवेटिव एचआर’’ अवार्ड
उदयपुर 30 जनवरी 2020 । नई दिल्ली के ली मेरिडिएम में एच.आर. एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित एच.आर.डीए कार्यक्रम 2020 में एच.आर.एच. ग्रुप ऑफ़ होटल्स के एच.आर. विभाग को मिला ‘‘मोस्ट इनोवेटिव एच.आर’’ सम्मान।
एच.आर.एच. ग्रुप ऑफ़ होटल्स के एचआर डिपार्टमेंट को ‘‘मोस्ट इनोवेटिव एच.आर’’ सम्मान से एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस सम्मान को एच.आर.एच. ग्रुप ऑफ़ होटल्स की ओर से जनरल मेनेजर एचआर क़मर सिद्दीकी ने एचआर में किये गये नवाचारों के लिए डायमण्ड पुरस्कार ग्रहण किया।
एच.आर. एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के इस समारोह में एचआरएच ग्रुप ऑफ़ होटल्स की ओर से जनरल मेनेजर एचआर क़मर सिद्दीकी ने एच.आर. द्वारा किये जा रहे नवाचारों पर प्रस्तुतियां प्रदान की जिसकी जूरी सदस्यों ने सराहना की।
इस भव्य समारोह में भारत से एवं अन्य देशों से भी कई सीनियर काॅर्पोरेट जगत के अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
