एच.आर.एच. के गजनेर पैलेस को ‘बेस्ट हेरिटेज होटल’ सम्मान

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में एचआरएच ग्रुप ऑफ़ होटल्स के गजनेर पैलेस को ‘बेस्ट हेरिटेज होटल’ के सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान एचआरएच ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदान किया।

 | 

एच.आर.एच. के गजनेर पैलेस को ‘बेस्ट हेरिटेज होटल’ सम्मान

उदयपुर, 28 सितम्बर 2019 विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार वितरण का समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बेस्ट हेरिटेज होटल का सम्मान किया जाना था। विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित इस समारोह में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री एम.के. वैंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में एचआरएच ग्रुप ऑफ़ होटल्स के गजनेर पैलेस को ‘बेस्ट हेरिटेज होटल’ के सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान एचआरएच ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदान किया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

गजनेर पैलेस को वर्ष 2017-2018 का ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ बेस्ट हेरिटेज होटल होने के लिए इस वर्ष नई दिल्ली में प्रदान किया गया। माननीय राज्यमंत्री ने अपने करकमलों से लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय का प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News