एच.आर.एच. ग्रुप को मिला आई.टी. क्षेत्र का पुरस्कार

एच.आर.एच. ग्रुप को आई.टी. क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्यों के लिए दी इकोनोमिकस टाइम्स के वार्षिक सम्मान समारोह में सम्मान प्रदान किया गया। जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में उदयपुर के एच.आर.एच. ग्रुप आई.टी. विभाग के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी डाॅ. विजय चौधरी सम्मान लेने पहुँचे।

 | 

एच.आर.एच. ग्रुप आई.टी. विभाग को वर्ष भर आईटी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की उपलब्धियों के लिए ई.टी.सी.आई.ओ. अवार्ड के लिए चयन किया गया।उपरोक्त वार्षिक समारोह जयपुर के क्राउन प्लाॅजा में आयोजित किया गया। दी ऐज ऑफ़ डिस्ट्रीप्सन के इस वार्षिक समारोह में पूरे भारत वर्ष से 100 से अधिक सी.आई.ओ. ने हिस्सा लिया, जिसमें इन्होंने ऐज ऑफ़ डिस्ट्रीप्सन पर वार्तालाप व अपने विचार-विमर्श किये। विजेताओं को यह पुरस्कार आईटी क्षेत्र में स्थापित करने के सुअवसर प्रदान करता है। यह उद्यम प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपनी साख बनाये हुए है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इकोनोमिक्स टाइम्स के बिजनेस हेड अमित गुप्ता ने ‘क्लाउड कम्प्यूटिंग’ की श्रेणी के तहत एच.आर.एच. ग्रुप ऑफ़ होटल्स के आई.टी. विभाग को 9 मार्च 2019 को ‘दी इकोनोमिक्स टाइम्स पुरस्कार-2019’ प्रदान किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News