हरियाणा में HSSC कैंडिडेट्स की बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने दी बड़ी सौगात
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने HSSC की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को बड़ी मौज कर दी है। जानकारी के अनुसार आयोग द्वारा आयोजित सभी लिखित परीक्षाओं, स्किल टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अब रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा मिलने वाली है। यह छूट उन्हें सिर्फ परीक्षा वाले दिन ही मिलेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। शनिवार को आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने X अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की। Haryana News
हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी इसकी लिखित परीक्षा होनी बाकी है। Haryana News
देखें ऑर्डर…

परिवहन विभाग
जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त यात्रा सुविधा देने के फैसले को मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही आदेश की कॉपी परिवहन विभाग को भी भेजी गई है, ताकि परीक्षाओं के दौरान उम्मीदवारों के लिए जरूरी बसों और अन्य व्यवस्थाओं का प्रबंध किया जा सके। Haryana News
स्क्रीन पर दिखेगा रिजल्ट
चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा- PST के दौरान अभ्यर्थियों की दौड़ का समय इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से रिकॉर्ड किया जाएगा। जैसे ही कोई अभ्यर्थी दौड़ पूरी करेगा, उसका समय तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगा। इससे उम्मीदवार खुद अपने प्रदर्शन को देख सकेंगे। Haryana News जानकारी के मुताबिक चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और रिजल्ट को लेकर किसी तरह की शंका या विवाद की संभावना नहीं रहेगी।