HSSC ने ग्रुप-D अभ्यर्थियों के लिए जारी किया रिमाइंडर, अब तक इतने उम्मीदवारों ने किया पंजीकरण

 | 
HSSC ने ग्रुप-D अभ्यर्थियों के लिए जारी किया रिमाइंडर, अब तक इतने उम्मीदवारों ने किया पंजीकरण

Udaipur Times, Haryana news : हरियाणा में ग्रुप-D अभ्यर्थियों के लिए खबर सामने आई है।  HSSC ने CET ग्रुप-D को लेकर युवाओं को रिमाइंडर दिया है। आयोग ने जानकारी दी है कि ग्रुप-D के फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक आ गई है, अब सिर्फ 5 दिन शेष बचे हैं। इसलिए जो भी पात्र अभ्यर्थी हैं वह 3 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपना फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें। HSSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।

इसके अलावा अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय अपनी सभी जानकारी और दस्तावेजों की सावधानीपूर्वक जांच करें।

यहां देखिए HSSC की पोस्ट…

HSSC ने दी सलाह

आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें।
फॉर्म भरने के बाद जानकारी की दोबारा जांच करें।
अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते फाइनल सबमिट करें।
आयोग ने कहा कि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी दिक्कतों की संभावना रहती है। इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना ही बेहतर रहेगा।


आयोग ने जानकारी दी है कि रविवार तक 7,50,845 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। अभ्यर्थी 3 जुलाई की रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि कुल पंजीकरण कराने वालों में से 5,22,019 अभ्यर्थियों ने फाइनल सबमिट भी कर दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News