हरियाणा में HSSC ने जारी किया इस भर्ती का रिजल्ट, देखें फाइनल लिस्ट
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार को HSSC ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2024, कैटेगरी-01 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। HSSC ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज एवं श्रेणीवार लिस्ट जारी की है। साथ ही प्रत्येक श्रेणी का अंतिम चयनित अभ्यर्थी का कटऑफ भी सार्वजनिक किया गया है।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, अनारक्षित (UR) वर्ग में अंतिम चयनित अभ्यर्थी का कटऑफ 75.05 अंक रहा। वहीं अन्य वर्गों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ जारी किए गए हैं। इनमें EWS का कटऑफ 70.30, BCA का 69.35, BCB का 70.30 तथा SC वर्ग का 68.40 अंक निर्धारित किया गया है। Haryana News
रिजल्ट सीलबंद
जानकारी के मुताबिक आयोग ने स्पष्ट किया है कि 40 अभ्यर्थियों के परिणाम लंबित न्यायिक मामलों के कारण सीलबंद लिफाफे में रखे गए हैं। इसके अलावा पूरा परिणाम संबंधित कोर्ट मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने यह भी कहा है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अनजानी त्रुटि सामने आती है तो उसे बाद में संशोधित किया जा सकेगा।
देखें रिजल्ट…

