HSSC द्वारा PRT के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी, देखें पूरा शेड्यूल

 | 
HSSC द्वारा PRT के चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Udaipur Times, Haryana News, नूंह 25 जुलाई : उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से मेवात कैडर के प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) के चयनित अभ्यर्थियों की जो सूची जारी की गई है, उन अभ्यर्थियों के दस्तावेज संबंधी सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। 

अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए 15 कमेटियां बनाई गई हैं तथा 5 कमेटियों को आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। इन कमेटियों ने आज 25 जुलाई दोपहर एक बजे से दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद कल रविवार 26 जुलाई को भी प्रात: 8 बजे से भी दस्तावेज सत्यापन का कार्य शुरू होगा। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से आह्वïान किया है कि वे अपने इन दो दिनों में अपने दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा करवा लें। जिला नूंह में दस्तावेज सत्यापन कार्य राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1 (टंकी वाला), नूंह में  किया जा रहा है। 

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी चयनित अभ्यर्थी सभी आवश्यक एवं संबंधित दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियों का एक सेट, ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति तथा नियुक्ति से संबंधित अन्य सभी आवश्यक अभिलेख अपने मूल दस्तावेजों सहित सत्यापन के समय अवश्य साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। 

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन के उपरांत सभी चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण सिविल अस्पताल, मांडीखेड़ा में कराया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-1 (टंकी वाला), नूंह से सिविल अस्पताल, मांडीखेड़ा तक बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अभ्यर्थी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना सुनिश्चित करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News