हरियाणा में HSVP कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कैथल में ACB की टीम ने HSVP कार्यालय में छापेमारी कर एक कर्मचारी को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस आरोपी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। ये पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में की गई। Haryana News
शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया कि वह वीटा बूथ की परमिशन लेना चाहता था। आरोप है कि इस कार्य को करवाने के बदले HSVP कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने उससे 60 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी लेकिन बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। Haryana News
योजना के तहत शिकायतकर्ता से आरोपी संजय कुमार ने रिश्वत की राशि ली, पहले से निगरानी कर रही ACB फतेहाबाद की टीम ने कार्यालय में छापा मारकर उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। Haryana News
केस दर्ज
ACB अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है।
